फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs MI: आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात

Mon, 20 Apr 2026 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी से 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 100 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से मात दी। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक की 101 रनों नाबाद पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। बता दें कि, यह मुंबई की रनों के अंतर से आईपीएल में उनकी चौथी सबसे बड़ी जीत है। वहीं, गुजरात दूसरी बार अपने सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GT vs MI: 'पहला शतक हमेशा खास होता है', मुंबई के लिए संकटमोचक बने तिलक वर्मा; POTM अवॉर्ड जीतकर क्या बोले?

मुंबई ने लगाई छलांग
लगातार चार मैचों में हार के बाद यह मुंबई की पहली जीत है। वहीं, मौजूदा सत्र की दूसरी जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने चार अंकों के साथ अंक तालिका में छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। उनका नेट रन रेट भी +0.067 हो गया। वहीं, गुजरात फिलहाल छह अंकों के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है। 

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट 
पंजाब किंग्स 6 5 0 0 1 11 1.420
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 0 8 1.171
राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 0 8 0.599
सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 0 6 0.566
दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 0 6 0.310
गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 0 6 -0.821
मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 0 4 +0.067
चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 0 4 -0.780
लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 2 4 0 0 4 -1.173
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 0 1 3 -0.879

अश्विनी-हार्दिक - फोटो : IANS
गुजरात पर कहर बनकर टूटे अश्विनी
गुजरात की शुरुआत ही इस मुकाबले में खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर यह टीम साई सुदर्शन (0) का विकेट गंवा चुकी थी। अगले ओवर में उसे जोस बटलर (5) के रूप में दूसरा झटका लगा। यहां से वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 20 गेंदों में 35 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई। वाशिंगटन 17 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शाहरुख खान ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कप्तान शुभमन गिल ने 14 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में उतरे अश्विनी कुमार ने 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जबकि गजनफर और मिचेल सेंटनर ने दो-दो विकेट निकाले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता हाथ लगी।

गुजरात बनाम मुंबई - फोटो : IANS
खराब रही थी मुंबई की शुरुआत
इससे पहले, गुजरात के खिलाफ मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी और रबाडा ने पावरप्ले में ही मुंबई को तीन झटके दे दिए थे। रबाडा ने क्विंटन डिकॉक (13), दानिश मालेवर (2) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (15) को आउट कर मुंबई की पारी लड़खड़ा दी थी। तिलक ने इसके बाद नमन धीर के साथ मिलकर मुंबई की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी की। नमन धीर के आउट होने के बाद तिलक और कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई के लिए बड़ी साझेदारी की। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों पर 81 रन जोड़े जिसमें सबसे ज्यादा योगदान तिलक का ही रहा। हार्दिक अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन तिलक टिके रहे।

ये भी पढ़ें: GT vs MI: अहमदाबाद में गूंजा अश्विनी कुमार के नाम का शोर, कैसे गुजरात पर छोड़ा 'इम्पैक्ट'? जानिए उनकी जुबानी
विज्ञापन

तिलक-हार्दिक - फोटो : IANS
तिलक ने सनथ जयसूर्या की बराबरी की 
तिलक को मैच के दौरान चोट भी लग गई थी और फिजियो ने मैदान पर आकर उनका हालचाल जाना था। तिलक ने बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने हालांकि शुरुआत धीमी की थी और शुरुआती 22 गेंदों पर 19 रन ही बनाए थे। लेकिन इसके बाद तिलक ने गियर बदला और अगले 23 गेंदों पर 82 रन ठोक डाले। तिलक ने 45 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। यह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में किसी बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। इससे पहले सनथ जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इतने ही गेंदों पर मुंबई के लिए शतक लगाया था। तिलक ने कैमरन ग्रीन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया था। गुजरात की तरफ से रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें