फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs CSK: दुख की घड़ी में भी फर्ज को नहीं भूले मुकेश चौधरी, मां के निधन के बाद भी मैदान पर उतरे

Thu, 23 Apr 2026 07:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने का फैसला लिया है। दरअसल, गुरुवार को सीएसके ने बताया था कि मुकेश की मां का निधन हो गया था। 
विज्ञापन
मुकेश चौधरी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और जज्बे का नाम है। मुकेश के लिए बीते दिन बेहद भारी रहे। उनकी मां प्रेम देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। लगभग एक साल से वह गंभीर रूप से बीमार थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस दुखद खबर की पुष्टि खुद सीएसके ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर की और शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि पूरा सीएसके परिवार इस कठिन समय में मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

दुख की घड़ी में भी मैदान पर उतरे मुकेश
इस गहरे व्यक्तिगत शोक के बीच मुकेश चौधरी ने जो फैसला लिया, उसने हर किसी को भावुक कर दिया। गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से वानखेड़े में हो रहा है। इस मैच में मुकेश चौधरी ने खेलने का फैसला लिया और वह प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं। मुकेश चौधरी का यह साहस और समर्पण न सिर्फ उनके साथियों बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना गया है। 

खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरी है। टीम ने यह फैसला मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से लिया है। बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि इस मुकाबले में प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रोहित शर्मा इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में प्रशांत वीर की एंट्री हुई है। उन्हें मैथ्यू शॉर्ट की जगह मौका मिला है।
 
विज्ञापन

मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : IANS

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक रावत।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील होसेन, उर्विल पटेल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें