फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: खराब लय में दिख रही केकेआर के लिए राहत की खबर, जल्द टीम से जुड़ेंगे पथिराना; एसएलसी से मिली एनओसी

Sun, 12 Apr 2026 03:51 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट से एनओसी मिल गया है। वह जल्द ही आईपीएल की फ्रेंचाइजी केकेआर के साथ जुड़ेंगे। बताया जा रहा है कि पथिराना सीएसके के खिलाफ 14 अप्रैल को होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
मथीशा पथिराना - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम चार मैचों के बाद भी एक मैच नहीं जीत सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है। लेकिन टीम को अब राहत की खबर मिली है क्योंकि उसके स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट से आईपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पथिराना जल्द ही केकेआर टीम के साथ जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

सीएसके के खिलाफ चयन के लिए रहेंगे उपलब्ध
केकेआर का सामना अब 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा और बताया जा रहा है कि इस मैच के लिए पथिराना उपलब्ध होंगे। पथिराना पहले सीएसके के लिए ही खेलते थे और अब वह आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच इसी टीम के खिलाफ खेल सकते हैं। पथिराना को टी20 विश्व कप के दौरान चोट लगी थी और वह तभी से मैदान से बाहर चल रहे हैं। 

केकेआर की गेंदबाजी को मिलेगी धार
केकेआर की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन की शुरुआत से पहले ही खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। लेकिन अब पथिराना के आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी। आईपीएल 2026 में शुरुआती चार में से तीन मैच गंवाकर केकेआर मुश्किल में है। केकेआर की मुख्य समस्या गेंदबाजी ही रही है।  केकेआर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले गेम में 220 रन का बचाव नहीं कर सकी। एलएसजी के खिलाफ भी टीम कमजोर गेंदबाजी की वजह से ही हारी। ऐसे में पाथिराना के जुड़ने से गेंदबाजी मजबूत होगी और टीम की ताकत बढ़ेगी। 
विज्ञापन

मथीशा पथिराना 2022 से 2025 तक आईपीएल में सीएसके का हिस्सा रहे थे। 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। मिनी ऑक्शन में केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा था। पथिराना ने 32 आईपीएल मैचों में 47 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें