फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शुरू किया ट्रेनिंग कैंप, कब टीम से जुड़ेंगे कप्तान पंत और तेज गेंदबाज शमी?

Mon, 16 Mar 2026 10:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के ट्रेनिंग कैंप में युवा खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। जल्द ही कप्तान ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : @LucknowIPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने सोमवार को अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि कप्तान ऋषभ पंत और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सोमवार देर रात लखनऊ पहुंचने के बाद मंगलवार को टीम से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन

कौन-कौन हुआ ट्रेनिंग सेशन में शामिल?
सोमवार को सेशन में बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद और हिम्मत सिंह के साथ ऑलराउंडर आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद और अर्शिन कुलकर्णी ने नेट्स में सभी को प्रभावित किया। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, आवेश खान की तेज गेंदबाजी और कलाई के स्पिनर दिग्वेश राठी की गति और सटीकता की कोचिंग स्टाफ ने काफी तारीफ की। लखनऊ सुपर जाएट्स के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी और हेड कोच जस्टिन लैंगर ने पूरे सेशन के दौरान तकनीकी मार्गदर्शन दिया। असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर और भरत अरुण ने भी खिलाड़ियों के साथ कड़ी मेहनत की।

दिल्ली के खिलाफ मैच से लखनऊ करेगी अभियान की शुरुआत
इससे पहले फ्रेंचाइजी ने चेन्नई में 'कोचिंग बियॉन्ड एकेडमी' के मैदान पर एक प्री-सीजन कैंप आयोजित किया था। एलएसजी आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी। नौ अप्रैल को एलएसजी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, जिसके बाद 12 अप्रैल को उसके सामने गुजरात टाइटंस की टीम होगी।

साल 2022 में पहली बार आईपीएल में शामिल होने के बाद से लखनऊ सुपर जाएंट्स दो सीजन (2022 और 2023) के प्लेऑफ तक पहुंची है, और 2024 तथा 2025 में प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही। फिलहाल, एलएसजी एकमात्र ऐसी सक्रिय टीम है जो कभी भी आईपीएल के फाइनल तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), डेविड मिलर, ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आवेश खान, एनरिक नॉर्त्जे, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, शहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर और जोश इंग्लिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें