फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: क्या आईपीएल में वापसी करेंगे 'कैप्टन कूल'? झारखंड में अभ्यास करते दिखे MS Dhoni, वीडियो वायरल

Sat, 24 Jan 2026 04:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MS Dhoni Practice IPL 2026 : सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस साल आईपीएल में खेलते नजर आएंगे या नहीं, इसका जवाब तो समय के गर्भ में छुपा है। हालांकि, प्रशंसकों को धोनी के नेट्स प्रैक्टिस से जुड़ा वीडियो देखकर खुशी मिली है। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : JSCA (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी आईपीएल सत्र में वापसी करेंगे या नहीं, यह बात अब तक स्पष्ट नहीं है लेकिन शनिवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसने प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। दरअसल, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से साझा किए गए वीडियो में 'कैप्टन कूल' धोनी को नेट्स पर पसीना बहाते देखा जा रहा है। प्रशंसकों को उम्मीद है कि आईपीएल 2026 में धोनी खेलते नजर आएंगे।  
विज्ञापन

विज्ञापन

धोनी का आईपीएल रिकॉर्ड
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड 10 फाइनल तक पहुंचाया और 5 बार खिताब जिताया। सीएसके की 2011 की ट्रॉफी जीत भी आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें