नेट में अच्छा, पर मैच में रन जरूरी
सूर्यकुमार ने खुलकर स्वीकार किया कि अभ्यास और मैच का आत्मविश्वास अलग होता है। उन्होंने कहा, 'मैं सबको कहता रहता था कि नेट में अच्छा बैटिंग कर रहा हूं। लेकिन मैच में रन होने तक आत्मविश्वास नहीं आता।' इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने मानसिक रीसेट किया। सूर्यकुमार ने कहा, 'दो-तीन दिन अच्छा रेस्ट मिला, घर गया, पूरी तरह सोशल मीडिया से दूर रहा। पिछले तीन हफ्तों में अच्छी प्रैक्टिस की और सही माइंडसेट बना।' उनकी बातें साफ बताती हैं कि यह वापसी केवल तकनीकी नहीं बल्कि मानसिक तैयारियों का भी परिणाम थी।