फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

Wed, 18 Mar 2026 04:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के आगामी सत्र से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी में बदलाव हुआ है। पैट कमिंस की जगह ईशान किशन टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, अभिषेक शर्मा उनके डिप्टी होंगे।
विज्ञापन
ईशान किशन-अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्रबंधन ने कप्तानी में बदलाव किया है। दरअसल, टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण कुछ मैचों में अनुपलब्ध रहेंगे। इस वजह से ईशान किशन को टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स के स्क्वॉड में देरी से क्यों जुड़ेंगे मार्को यानसेन, कोच पोंटिंग ने दे दी मंजूरी? जानिए

क्या हुआ कमिंस को?
कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद उन्हें पीठ के निचले हिस्से में लम्बर बोन स्ट्रेस इंजरी हो गई थी, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा। इसी चोट के कारण वह एशेज सीरीज के बाकी मुकाबलों और आईसीसी टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे। अब वह आईपीएल के कुछ मुकाबलों में भी अनुपलब्ध रहेंगे।

ईशान बने कप्तान, अभिषेक होंगे डिप्टी
कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने ईशान किशन को कप्तानी का जिम्मेदारी दी है। जब तक कमिंस टीम से नहीं जुड़ते किशन ही नेतृत्व करते नजर आएंगे। इस दौरान अभिषेक शर्मा उप-कप्तानी करते दिखेंगे। 

अभिषेक शर्मा-ईशान किशन - फोटो : ANI
ईशान किशन का कप्तानी का अनुभव
ईशान किशन आईपीएल 2025 से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था, जिससे उनकी कप्तानी क्षमता भी सामने आई है। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा लंबे समय से हैदराबाद की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वह आईपीएल 2019 से पहले टीम में शामिल हुए थे और तब से लगातार टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

टी20 विश्व कप में भी दिखाया दम
दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में टी20 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ईशान किशन ने टूर्नामेंट के दौरान तीन अर्धशतक लगाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 18 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा था। भारत ने वह मुकाबला 96 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

पैट कमिंस - फोटो : ANI
28 मार्च से SRH का अभियान शुरू
आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 28 मार्च को करेगी। टीम का पहला मुकाबला बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें