फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी के बाद क्या छिन जाएगी ईशान किशन से कप्तानी? दिग्गजों ने किए चौंकाने वाले दावे

Wed, 22 Apr 2026 03:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सनराइजर्स हैदराबाद की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद ईशान किशन की कप्तानी चर्चा में है। संजय बांगड़ और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों ने दावा किया है कि पैट कमिंस की वापसी के बाद भी प्रबंधन को नेतृत्व का जिम्मा किशन के कंधों पर ही रखना चाहिए।
विज्ञापन
संजय बांगड़-हरभजन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में पहली बार किसी टीम का नेतृत्व कर रहे ईशान किशन ने अपनी रणनीतियों से विपक्षी खेमों में हलचल पैदा कर दी है। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की 47 रनों की धमाकेदार जीत ने इस सवाल को जन्म दे दिया है कि क्या पैट कमिंस की वापसी के बाद भी किशन सनराइजर्स का नेतृत्व करते रहेंगे? इस पर पूर्व दिग्गजों की क्या राय है, उस पर हम चर्चा करेंगे...
विज्ञापन

पैट कमिंस - फोटो : ANI
कमिंस की गैरमौजूदगी में मिली थी किशन को कप्तानी
नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद के टीम प्रबंधन ने आईपीएल 2026 से पहले किशन को कप्तानी सौंपी थी। ईशान किशन ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है और उन्हें अब कमिंस की वापसी के बाद भी टीम का कप्तान बनाए रखने की चर्चाएं होने लगी हैं।

अब तक किशन ने नेतृत्व में खेले सात मुकाबलों में सनराइजर्स ने चार मुकाबले जीते हैं और फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद की जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने ईशान की कप्तानी की तारीफ की और कमिंस की वापसी के बाद भी एसआरएच का नेतृत्व उनके पास ही रहने देने की वकालत की। 

ईशान किशन - फोटो : ANI
बांगड़ ने किया किशन का समर्थन
स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगड़ ने कहा, 'एक लीडर के तौर पर ईशान किशन अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करने के मामले में तकनीकी रूप से बहुत अच्छे हैं। वह समझते हैं कि किस बल्लेबाज के खिलाफ किस गेंदबाज का इस्तेमाल करना है। यह साफ दिखाता है कि वह गेम को कितनी अच्छी तरह नियंत्रित करते हैं।'

बांगड़ ने कहा, 'किशन एक जगह स्थिर नहीं दिखते, जल्दबाजी में नहीं दिखते, फील्ड पर सही फैसले ले रहे हैं। किशन ने दिल्ली के खिलाफ अपने स्पिनर्स का शानदार इस्तेमाल किया। मेरा मानना है कि अगर पैट कमिंस वापस भी आते हैं, तो भी ईशान किशन को एसआरएच की कप्तानी जारी रखनी चाहिए। ज्यादातर मामलों में, एक भारतीय कप्तान होने से निरंतरता आती है।'

ईशान किशन - फोटो : ANI
कप्तानी के अलावा बल्ले से भी चमके किशन
उन्होंने कहा कि आप यह पक्का नहीं कह सकते कि पैट कमिंस आईपीएल 2026 के बाकी मैचों में कितना फिट रहेंगे। वह छोटी-मोटी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। ईशान का नेतृत्व जारी रखना हैदराबाद के लिए सही होगा। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्लेबाजी में भी असरदार रहे हैं। सात पारियों में वह 188.89 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 24 चौके निकले हैं। 
विज्ञापन

ईशान किशन - फोटो : ANI
हरभजन सिंह ने भी की तारीफ
संजय बांगड़ के अलावा पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी ईशान किशन के कप्तान बने रहने का समर्थन कर चुके हैं। जियोस्टार से बातचीत के दौरान भज्जी ने कहा,  पैट कमिंस के लौटने के बाद भी ईशान को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करनी चाहिए। यह चर्चा का मुद्दा हो सकता है, लेकिन अगर किसी टीम ने युवा कप्तान का समर्थन किया है तो उस पर अडिग रहना चाहिए। 

उन्होंने साल 2024 में हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने में कमिंस के योगदान को सराहा, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा टीम किशन की अगुवाई में काफी स्थिर नजर आ रही है। उन्होंने आगे कहा, 'गेंदबाजों और दूसरे खिलाड़ियों ने उनके साथ अच्छा तालमेल बिठा लिया है। ईशान को कप्तान बनाए रखने से सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा होगा।' बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 से पहले ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें