आईपीएल का 19वां संस्करण पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के साथ उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गईं। टीम फिलहाल अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। इस बीच कप्तान हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है।
आइये पूरा मामला जानते हैं...
तिलक वर्मा-हार्दिक पांड्या
- फोटो : IANS
हार्दिक ने पहले मुंबई को किया अनफॉलो, फिर फॉलो बैक किया!
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का दावा है कि रविवार को हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो किया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने टीम को दोबारा फॉलो भी कर लिया। इतना ही नहीं, हार्दिक ने टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इस घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस इसे टीम के भीतर संभावित मतभेदों से जोड़कर देख रहे हैं।
दीपक चाहर-हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
कप्तानी को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। उस फैसले के बाद टीम प्रबंधन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या फ्रेंचाइजी हार्दिक से कप्तानी वापस लेने पर विचार कर रही है। हालांकि, अभी तक मुंबई इंडियंस या हार्दिक पांड्या की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती।
मुंबई इंडियंस को फॉलो कर रहे हैं हार्दिक पांड्या

रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या फॉलो नहीं कर रहे हैं
सूर्यकुमार यादव को सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या फॉलो नहीं कर रहे हैं
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI/IPL
फैंस के बीच बढ़ी हलचल
हार्दिक के इस कदम के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे टीम के अंदर तनाव का संकेत मान रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि यह केवल सोशल मीडिया गतिविधि हो सकती है और इसका क्रिकेट या टीम माहौल से कोई संबंध नहीं है। अब सभी की नजर मुंबई इंडियंस के अगले कदम और हार्दिक पांड्या की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।
जयवर्धने
- फोटो : BCCI
कोच क्या बोले?
रायपुर में आरसीबी के खिलाफ दो विकेट से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने को कठिन सवालों का सामना करना पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयवर्धने से टीम के प्रदर्शन, लगातार बदलाव और सीनियर खिलाड़ियों को बेंच करने को लेकर राजनीति जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे गए। जयवर्धने ने पूरे सीजन के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि टीम मौके मिलने के बावजूद उन्हें भुना नहीं सकी। उन्होंने कहा, 'यह सीजन निराशाजनक रहा। हमें मौके मिले, लेकिन हम पर्याप्त अच्छे नहीं थे। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में निरंतरता की कमी रही और यही फर्क बन गया। हम प्लेऑफ की दौड़ में रहने के लिए दो-तीन जीत दूर थे, लेकिन हम वो जीत हासिल नहीं कर पाए।'
हार्दिक की गैरमौजूदगी और सूर्या का फॉर्म
कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में पीठ में ऐंठन के कारण नहीं खेल सके, जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हुआ। वहीं उपकप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए, जो टीम के लिए चिंता का विषय बना।