भारतीय ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या उस समय चर्चा में आ गए, जब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक दिखना बंद हो गया। कई यूजर्स को उनके प्रोफाइल पर 'यूजर नॉट फाउंड' का मैसेज दिखा, जबकि कुछ लोगों को अकाउंट बिना प्रोफाइल फोटो और पोस्ट्स के नजर आया।
आइए पूरा मामला जानते हैं...
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
क्या है सच्चाई?
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें हार्दिक पांड्या का अकाउंट नहीं मिला। इंस्टाग्राम पर हार्दिक का नाम सर्च करने पर 'यूजर नॉट फाउंड' का मैसेज दिखा, जबकि कुछ ने दावा किया कि उन्हें अकाउंट बिना प्रोफाइल फोटो और पोस्ट्स के नजर आया। सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि हार्दिक ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है, जबकि कुछ का मानना था कि उन्होंने अकाउंट अस्थायी रूप से डीएक्टिवेट किया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से सामान्य रूप से दिखाई देने लगा।
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
अब क्या स्थिति है?
इन अटकलों के बीच हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट जैसे का तैसा ही दिख रहा है। नीचे आपको उनके अकाउंट का लेटेस्ट स्क्रीनशॉट दिया गया है।
(फोटो क्रेडिट: हार्दिक पांड्या/ इंस्टाग्राम)
तिलक वर्मा-हार्दिक पांड्या
- फोटो : IANS
मुंबई के खराब प्रदर्शन के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर हार्दिक
हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम अकाउंट के अचानक गायब होने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में बेहद खराब प्रदर्शन किया। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 14 में से सिर्फ चार मुकाबले जीते और 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर रही।
टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक को सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनकी कप्तानी पर सवाल उठे और निजी जिंदगी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आईं। हाल ही में अभिनेत्री महिका शर्मा के साथ उनकी सगाई की अफवाहों ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
हार्दिक पांड्या-ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : IANS
सीएसके में जाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद उनके चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गईं। तस्वीर में उनके फोन पर दिख रहे '07:07' टाइमस्टैम्प को लेकर फैंस ने कई तरह के कयास लगाए। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'पथिराना, 07:07 & स्टोक्स।' इसके बाद हार्दिक के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाहों को और बल मिला। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस और टीम के कई खिलाड़ियों को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक हार्दिक या फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
(फोटो क्रेडिट: हार्दिक पांड्या/इंस्टाग्राम स्टोरी)
(फोटो क्रेडिट: अश्विन/एक्स)
दीपक चाहर-हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में फीका रहा हार्दिक का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2026 व्यक्तिगत रूप से भी निराशाजनक रहा। उन्होंने आठ पारियों में सिर्फ 146 रन बनाए और गेंदबाजी में केवल तीन विकेट हासिल किए। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक को टीम में बनाए रखना चाहिए, लेकिन कप्तानी किसी और खिलाड़ी को सौंपने पर विचार करना चाहिए। जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं हार्दिक को कप्तान नहीं बनाऊंगा, लेकिन उन्हें जरूर रिटेन करूंगा। मैं चाहता हूं कि वह खुलकर खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।'
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
क्या हार्दिक से छीनी जाएगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने भी टीम के खराब प्रदर्शन और हार्दिक की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले तीन सीजन टीम की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। पोलार्ड ने कहा, 'नेतृत्व के नजरिए से देखें तो चीजें वैसी नहीं रहीं जैसी हार्दिक या टीम मैनेजमेंट चाहता था। हमने हर संभव कोशिश की, लेकिन चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं।' उन्होंने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट सीजन खत्म होने के बाद बैठकर भविष्य को लेकर फैसला करेगा।