फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs GT: मैच के बाद पीली सीटी पकड़े नजर आए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल, क्या सीएसके पर साधा निशाना?

Mon, 27 Apr 2026 04:24 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक फोटो शेयर की है। गिल फ्लाइट में पीली सीटी पकड़े नजर आ रहे हैं। इसे सीएसके के फैंस तंज के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : Shubhman Gill Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के बाद फ्लाइट में पीली सीटी पकड़े नजर आए। गुजरात और सीएसके के बीच रविवार को मुकाबला खेला गया जिसमें गुजरात ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। गुजरात ने इस तरह जीत की राह पर वापसी की थी क्योंकि उसे इससे पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

मैच के बाद गिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। गिल ने अपनी एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह पीली सीटी पकड़े हुए हैं। गिल ने कैप्शन में लिखा, 'नांद्री चेन्नई'। देखते ही देखते उनकी पोस्ट पर लाखों लाइक्स और करीब 20000 कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस इस पोस्ट को लेकर आपस में बंट गए हैं जिसमें कई प्रशंसकों ने गिल की सराहना की है। वहीं, सीएसके के फैंस को यह पोस्ट रास नहीं आई है और उनका मानना है गिल ने इस पोस्ट के जरिये सीएसके पर तंज कसा है। 

गेंदबाजों और सुदर्शन ने दिलाई जीत 
मैच की बात करें तो गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेपॉक में चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में गुजरात ने साई सुदर्शन के 87 रन के दम पर जीत हासिल की। सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 33 रन और जोस बटलर ने नाबाद 39 रन बनाए। पावरप्ले में सीएसके ने तीन विकेट गंवाकर 28 रन बनाए थे। वहीं, टीम 50 रन 12वें ओवर जाकर पूरी कर सकी। संजू सैमसन 11 रन, उर्विल पटेल चार रन और इम्पैक्ट सब के तौर पर उतरे सरफराज खान खाता खोले बिना आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस भी दो ही रन बना सके। इसके बाद ऋतुराज ने शिवम दुबे के साथ 43 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई। दुबे 17 गेंद में 22 रन बना सके।
विज्ञापन

गुजरात की पारी
जवाब में गुजरात ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साई सुदर्शन ने 46 गेंद में चार चौके और सात छक्कों की मदद से 87 रन की पारी खेली। वहीं, गिल ने 23 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 33 रन बनाए। दोनों के बीच ओपनिंग विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। बटलर 30 गेंद में 39 रन और वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके की ओर से एक विकेट अकील हुसैन और एक विकेट नूर अहमद को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें