फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT SWOT Analysis: गिल-फिलिप्स देंगे गुजरात टाइटंस को मजबूती, राशिद की फॉर्म चिंता का विषय; दूसरे खिताब की तलाश

Tue, 24 Mar 2026 04:08 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल का दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम के पास भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा समूह है। आइए जानते हैं टीम का मजबूत और कमजोर पक्ष क्या है...
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस ने 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जीता था। अब टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है जो भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। गिल पर आईपीएल में नजरें होंगी क्योंकि टी20 प्रारूप में पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है जिस कारण वह टी20 विश्व कप टीम में भी जगह नहीं बना सके थे। इतना ही नहीं, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की हालिया फॉर्म ने भी टीम की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

गुजरात का क्या है मजबूत पक्ष?
  • पिछले सत्र में 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले साई सुदर्शन से इस बार भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 
  • आईपीएल 2025 के बाद सुदर्शन टेस्ट में भारतीय टीम के लिए खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने तमिलनाडु के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। मुश्ताक अली टी20 में झारखंड को चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाले कुमार कुशाग्र बल्लेबाजी को मजबूती देंगे। 
  • टीम की सबसे बड़ी ताकत ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान और जेसन होल्डर होंगे। 
  • पिछले सत्र के 15 मैचों में 25 विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने वाले प्रसिद्ध कृष्णा का इस बार भी शुभमन फायदा उठाना चाहेंगे। 
  • उन्हें दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज से अच्छा साथ मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीकी पेसर कगिसो रबादा और अनुभवी ईशांत शर्मा भी कारगर हैं।
  • गुजरात की टीम पहला मैच 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेलेगी।

गिल के पास मौका भुनाने का अवसर
कप्तान गिल के लिए बीते कुछ महीने अच्छे नहीं रहे। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान वह चोटिल हो गए, तो उसके बाद उन्हें बल्लेबाजी में परेशानी हो रही है। उनकी कप्तानी में भारत घर में पहली बार न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हारा। टी20 विश्वकप टीम से भी बाहर हुए। गुजरात को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनवाने के लिए वह शांत रहकर आत्मविश्वास पाना चाहते हैं। गिल का मानना है कि शांति में हर समस्या का समाधान है। आईपीएल 2026 का सीजन से गिल भारतीय टी20 टीम में वापसी करने की कोशिश करेंगे। 

टीम के लिए क्या है चिंता का विषय
  • राशिद खान की हालिया खराब फॉर्म गुजरात टाइटंस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। 
  • राशिद इस टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं ऐसे में उनका फॉर्म में वापस आना टीम के लिए बेहद जरूरी है। 
  • अगर उनका ये खराब फॉर्म जारी रहा तो इससे गुजरात का बॉलिंग अटैक कमजोर पड़ सकता है। 
  • वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर भी पिछले कुछ समय से लय में नहीं दिख रहे हैं। 
  • बटलर का बल्ला टी20 विश्व कप में पूरी तरह खामोश रहा था। 
विज्ञापन

आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, टॉम बेंटन, अनुज रावत (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहरुख खान, जेसन होल्डर, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), राशिद खान, निशांत सिंधू, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, पृथ्वी राज, कगिसो रबादा, साई किशोर, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, जयंत यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें