फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: CSK ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया, KKR ने रसेल-वेंकटेश को दिखाया बाहर का रास्ता; देखिए पूरी लिस्ट

Sat, 15 Nov 2025 05:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL Released Players 2026: आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले आज सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि सभी टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है...
विज्ञापन
सैम करन-संजू सैमसन-रवींद्र जडेजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले आज सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान टीमों ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीशा पथिराना, डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिलीज़ॉ कर सभी को हैरान कर दिया। इसी तरह कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल, क्विंटन डिकॉक और वेंकटेश अय्यर को टीम से बाहर कर चौंका दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने प्रमुख स्पिनर रवि बिश्नोई को नीलामी पूल में भेजकर उम्मीदों के विपरीत कदम उठाया। इन फैसलों ने आगामी नीलामी को और भी रोमांचक और अनिश्चित बना दिया है। यहां हम आपको सभी टीमों द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची के बारे में जानकारी देंगे...

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स

आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ।

 

कोलकाता नाइट राइडर्स

लवनिथ सिसोदिया, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, मयंक मार्कंडे, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्त्जे, स्पेंसर जॉनसन।

दिल्ली कैपिटल्स

फाफ डुप्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैगर्क, डोनोवन फरेरा, सेदीकुल्लाह अटल, मनवंथ कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नलकांडे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मोहित राठे।

मुंबई इंडियंस

सत्यनारायण राजू, रीस टॉप्ले, श्रीजित, कर्ण शर्मा, बेवोन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाड विलियम्स, विग्नेश पुथुर, अर्जुन तेंदुलकर।

चेन्नई सुपर किंग्स

राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, सी. आन्द्रे सिद्धार्थ, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शैक रशीद, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पथिराना, रचिन रविंद्र।

 

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिनव मनोहर, अथर्व ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जम्पा, मोहम्मद शमी।

गुजरात टाइटंस

शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, करीम जनात, दसुन शनाका, गेराल्ड कोएत्जी, कुलवंत खेजरोलिया।

 

पंजाब किंग्स

जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे।

 

राजस्थान रॉयल्स

कुनाल सिंह राठौर, नीतीश राणा, संजू सैमसन, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय।

विज्ञापन

शीर्ष पांच रिलीज

मिनी नीलामी से पहले शीर्ष पांच रिलीज किए गए खिलाड़ी इस प्रकार है...
  • वेंकटेश अय्यर (केकेआर) - 23.75 करोड़ रुपये
  • आंद्रे रसेल (केकेआर) - 12 करोड़ रुपये
  • मथीशा पथिराना (सीएसके) - 13 करोड़ रुपये
  • रवि बिश्नोई (लखनऊ) - 11 करोड़ रुपये
  • लियाम लिविंगस्टोन (आरसीबी) - 8.75 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें