फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दूसरे दिन गिरे कुल 15 विकेट, जडेजा की अगुआई में स्पिनरों ने बिखेरा जलवा; भारत की कराई मैच में वापसी

Sat, 15 Nov 2025 04:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

IND vs SA Day 2 Match Report: भारत की पहली पारी 189 रन पर समाप्त हुई थी और उसने 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में सात विकेट पर 93 रन बनाए हैं और उसकी बढ़त 63 रन की हो गई है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। रवींद्र जडेजा की अगुआई में स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से भारत इस मुकाबले में वापसी करने में सफल रहा है। भारत की पहली पारी 189 रन पर समाप्त हुई थी और उसने 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में सात विकेट पर 93 रन बनाए हैं और उसकी बढ़त 63 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय तेम्बा बावुमा 29 और कॉबिन बॉश एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

गेंदबाजों का दिखा है दम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले जा रहे इस मैच में गेंदबाजों का दम देखने मिला है। पहले दिन जहां कुल 11 विकेट गिरे थे, वहीं दूसरे दिन 15 विकेट गिरे। शनिवार को तो स्पिनरों का दम देखने मिला। भारत के लिए दूसरी पारी में अब तक सभी सात विकेट स्पिनरों को मिले हैं। भारत को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज स्पिनरों के सामने संघर्ष करते नजर आए। जडेजा की अगुआई में भारतीय स्पिनरों ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया। जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को दो और अक्षर पटेल को एक सफलता मिली है। भारत के पास यह मैच जीतने का यह सुनहरा अवसर है। भारतीय टीम कोशिश होगी कि तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्द से जल्द समाप्त करे।

जडेजा ने लड़खड़ाई दक्षिण अफ्रीका की पारी
कुलदीप ने सबसे पहले रेयान रिक्लेटन को आउट किया जो 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, टॉनी डि जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर मेहमान टीम को एक के बाद एक चार झटके दिए। जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी एक दम से लड़खड़ा दी। इसके बाद काइल वेरने को अक्षर पटेल ने बोल्ड किया, जबकि दिन के खेल की समाप्ति से ठीक पहले कुलदीप ने मार्को यानसेन को अपना शिकार बनाया। भारत के सामने अब बावुमा दीवार बन सकते हैं और भारतीय गेंदबाजों की कोशिश तीसरे दिन उन्हें जल्द आउट करने पर टिकी होंगी।

हार्मर ने भारत को बड़ी बढ़त लेने से रोका
इससे पहले, दूसरे दिन केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर ने भारत की पहली पारी आगे बढ़ाई। और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। वाशिंगटन के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ। वाशिंगटन 82 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन के आउट होने के बाद गिल क्रीज पर उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आते ही चौके के साथ खाता खोला, लेकिन उनके गर्दन में दर्द होने लगा। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए। भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में तीसरा झटका लगा है। केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन केशव महाराज के रूप में स्लिप में कैच थमा बैठे। राहुल 119 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। भारत को ऋषभ पंत के रूप में चौथा झटका लगा जो 24 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

हार्मर ने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। भारत ने किसी तरह बढ़त हासिल की, लेकिन हार्मर ने यह सुनिश्चित किया कि भारत बढ़त को मजबूत नहीं बना सके। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 27, अक्षर पटेल ने 14, ध्रुव जुरेल ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 12, कुलदीप यादव ने 1, मोहम्मद सिराज ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 1 रन बनाए। वहीं, गिल चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट झटके, जबकि मार्को यानसेन को तीन सफलता मिली। केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

कप्तान गिल की चोट ने बढ़ाई चिंता
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की चोट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। गिल ने पहली पारी में तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर लौटना पड़ा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल की चोट पर जानकारी दी। बीसीसीआई ने बताया कि गिल को गर्दन में मोच आई है और बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। उनके खेलने पर फैसला उनकी प्रगति को देखते हुए लिया जाएगा। गिल दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। अब यह देखना होगा कि तीसरे दिन गिल मैदान पर उतरते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें