फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Aaron: सनराइजर्स हैदराबाद ने दी वरुण आरोन को बड़ी जिम्मेदारी, आईपीएल 2026 में निभाएंगे अहम भूमिका

Mon, 14 Jul 2025 05:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन
वरुण आरोन - फोटो : Varun Aaron-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए फ्रेंचाइजी ने बताया कि आरोन न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज जेम्स फ्रैंकलिन की जगह लेंगे। बता दें कि, 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में नौ वनडे और इतने ही टेस्ट मैच खेले। आरोन ने पिछले साल लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास ले लिया था। 
विज्ञापन

वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे।


विज्ञापन

वरुण आरोन का करियर
वरुण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और भारत के लिए खेले कुल नौ टेस्ट मैचों में 18 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 4.78 की रही। वहीं, टेस्ट में डेब्यू से ठीक एक महीने पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खेलने का मौका मिला। वरुण ने नौ वनडे मैचों में 11 विकेट लिए। इसके अलावा वरुण आईपीएल का भी हिस्सा रहे और उन्होंने 52 आईपीएल मैचों में कुल 44 विकेट झटके। वरुण ने अपना अंतिम टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2015 में खेला था, जबकि वनडे में भारत के लिए आखिरी बार वह श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में खेले थे। वहीं, वरुण ने आईपीएल में अपना अंतिम मैच अप्रैल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें