फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RCB: दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे फिल सॉल्ट? मेंटर कार्तिक ने आईपीएल के बदलते स्कोरिंग ट्रेंड्स पर की बात

Sun, 26 Apr 2026 08:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 में फिल साल्ट चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, जिससे आरसीबी को झटका लगा है, हालांकि टीम का प्रदर्शन अब तक मजबूत रहा है।

विज्ञापन
दिनेश कार्तिक-फिल सॉल्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल सॉल्ट अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले भी वह चोट के कारण गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहे थे।
विज्ञापन

सॉल्ट का प्रदर्शन
सॉल्ट इस सीजन शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने छह मैचों में 168 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 78 रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल को मौका मिला, लेकिन वह खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। 

आरसीबी का दमदार प्रदर्शन
आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन मजबूत रहा है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने सात में से पांच मैच जीते हैं। हाल ही में गुजरात के खिलाफ 206 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें विराट कोहली (81 रन) और देवदत्त पडिक्कल (55 रन) की अहम पारियां शामिल रहीं।

आईपीएल के बदलते ट्रेंड को लेकर क्या बोले कार्तिक?
इस बीच आरसीबी के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने आधुनिक आईपीएल क्रिकेट को लेकर अहम बात कही है। उनका मानना है कि तेजी से बढ़ते स्कोरिंग ट्रेंड्स के कारण खिलाड़ियों को लगातार खुद को बदलना और बेहतर बनाना पड़ रहा है। अब 200+ स्कोर आम हो गए हैं, यहां तक कि 220 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। कार्तिक ने कहा कि बल्लेबाजों को और आक्रामक होना पड़ रहा है, जबकि गेंदबाजों के लिए रन रोकना बड़ी चुनौती बन गया है। फ्लैट पिच और बल्लेबाजों की बढ़ती ताकत ने खेल का स्तर बदल दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरसीबी टीम डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर अपनी रणनीति को बेहतर बना रही है।
विज्ञापन

कार्तिक ने की कप्तान पाटीदार की तारीफ
कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ करते हुए कार्तिक ने कहा कि वह लगातार अपने खेल में सुधार करते हैं और दबाव में शांत रहते हैं। टीम को जोश हेजलवुड, कृणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और जितेश शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का भी साथ मिल रहा है। क्रुणाल पांड्या को कार्तिक ने फिंगर स्पिन गेंदबाजी में ट्रेंडसेटर बताया, वहीं जितेश शर्मा की विकेटकीपिंग में भी सुधार की सराहना की। अंत में कार्तिक ने विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वह हर सीजन अपने खेल का विश्लेषण कर नई तैयारी के साथ लौटते हैं, जो युवा खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें