फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs KKR: घर में लगातार पांचवां मुकाबला हारी दिल्ली, फिन एलन के शतक से केकेआर ने चौथी बार चखा जीत का स्वाद

Fri, 08 May 2026 10:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता ने दिल्ली को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली ने 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए फिन एलन ने नाबाद शतक जड़ा।
विज्ञापन
फिन एलन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी की घातक गेंदबाजी के बाद फिन एलन की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

फिन एलन-कैमरन ग्रीन - फोटो : PTI
केकेआर ने लगाई छलांग
इस सीजन दिल्ली की यह घर में लगातार पांचवीं हार है। वहीं, कोलकाता ने मौजूदा सत्र की चौथी जीत के साथ अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल कर लिया। अब उनके खाते में नौ अंक हो गए। हालांकि, नेट रन रेट -0.169 है। वहीं, दिल्ली आठ अंक और -1.154 नेट रन रेट के साथ आठवें स्थान पर लुढ़क गई। 

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे नेट रन रेट अंक नेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 12 +1.234
राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147
चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 8 -1.154
मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 3 7 0 6 -0.934

कोलकाता की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे नौ गेंदों में 13 रन बनाने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं, अंगकृष रघुवंशी को अक्षर पटेल ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, इसके बाद फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने मोर्चा संभाला।

दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 116 रनों की अटूट साझेदारी की। एलन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। अपनी इस पारी में एलन ने पांच चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, ग्रीन 27 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में डीसी की तरफ से एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पटेल की झोली में आया।
विज्ञापन

दिल्ली की पारी
इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 142 रन लगाए। पथुम निसांका और केएल राहुल ने मिलकर टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। राहुल 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और आठ रन बनाकर आउट हुए।

समीर रिजवी को सुनील नरेन ने तीन रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स (2 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (11 रन) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। पथुम निसांका ने 29 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, अंत के ओवरों में आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय ने 31 रन देकर दो विकेट निकाले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें