फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs GT: छक्कों की बरसात के साथ जोस बटलर ने रचा इतिहास, गुजरात का घर से बाहर आईपीएल में दूसरी बार 200+ स्कोर

Wed, 08 Apr 2026 09:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बटलर गुजरात टाइटंस की ओर से पारी के शुरुआती छह ओवरों में सर्वाधिक पांच छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में बटलर ने ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
जोस बटलर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस (जीटी) के बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। बटलर गुजरात टाइटंस की ओर से पारी के शुरुआती छह ओवरों में सर्वाधिक पांच छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।  इस मामले में बटलर ने ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2023 में जीटी ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ शुरुआती छह ओवरों में चार छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

जोस बटलर - फोटो : IANS
बटलर का धमाका
आईपीएल की किसी पारी के पहले छह ओवरों में, बटलर के ये पांच छक्के किसी ऐसे बल्लेबाज की ओर से लगाए गए दूसरे सर्वाधिक छक्के हैं, जो ओपनर नहीं है। बटलर सिर्फ सुरेश रैना से पीछे है, जिन्होंने साल 2014 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स के विरुद्ध शुरुआती छह ओवरों में पांच छक्के लगाए थे। बटलर ने पारी के तीसरे ओवर में मुकेश कुमार की गेंद को सीधे बाउंड्री पार पहुंचाया। अगले ओवर में उन्होंने अक्षर पटेल के विरुद्ध एक छक्का लगाया। मैच के पांचवें ओवर में बटलर ने मुकेश कुमार को एक बार फिर निशाने पर लिया, उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के लगाए।

शुभमन गिल-वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IANS
पावरप्ले में गुजरात का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
पावरप्ले की समाप्ति तक गुजरात टाइटंस ने एक विकेट खोकर 68 रन बना लिए थे। यह आईपीएल इतिहास में शुरुआती छह ओवरों में गुजरात टाइटंस का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में साल 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया मैच शीर्ष पर है, जिसमें जीटी ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बगैर कोई विकेट गंवाए 82 रन बनाए थे। साल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इस टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 78 रन बनाए थे।
विज्ञापन

घर से बाहर गुजरात ने बनाया दूसरा 200+ स्कोर
आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध जीत के लिए 211 रन का टारगेट रखा है। घर से बाहर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात का यह दूसरा 200 से ज्यादा का स्कोर है।इससे पहले पिछले साल जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 209/4 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस टीम को महज 2.1 ओवर में साई सुदर्शन (12) के रूप में पहला झटका लगा। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 19 रन जुड़े थे। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की।

बटलर 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 60 गेंदों में 104 रन की साझेदारी की। कप्तान गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 55 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस मुकाबले के लिए डीसी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है, जबकि जीटी एक बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें