डी.के. शिवकुमार
- फोटो : ANI
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम भविष्य में भी आईपीएल के मैचों की मेजबानी करता रहेगा। यह बयान चार जून को स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना के बाद उठा संशय दूर करने के उद्देश्य से दिया गया है। उस दिन आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी।