फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti-Palash: शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने पलाश और पलक से खत्म किए सभी रिश्ते, अब उठाया ये बड़ा कदम

Sun, 07 Dec 2025 06:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Smriti Unfollow Palash and Palak : भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल और उनकी बहन पलक मुछाल से सभी रिश्ते खत्म कर दिए हैं। उन्होंने दोनों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
विज्ञापन
पलाश-मंधाना-पलक - फोटो : palash_muchhal (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल के साथ शादी टूटने के बाद उनसे सभी रिश्ते खत्म कर दिए हैं। स्टार खिलाड़ी ने पलाश और उनकी बहन पलक मुछाल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। मंधाना ने सोशल मीडिया से उनकी और पलाश की सभी तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। बता दें कि, मंधाना और पलाश ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी टूटने का एलान किया और कहा कि अब दोनों जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Smriti-Palash: छह साल की मोहब्बत शादी तक पहुंची, पर अधूरी रह गई दास्तां; सगाई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?

 
Trending Videos

23 नवंबर को होनी थी शादी
मंधाना और पलाश ने रविवार को शाटी टूटने का एलान किया। दोनों 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में सात फेरे लेने वाले थे, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेटर के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर शादी टूटने की घोषणा की है।

मंधाना ने पलाश और पलक को किया अनफॉलो
पलाश के साथ शादी टूटने के एलान के बाद स्मृति मंधाना ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और सोशल मीडिया से पलाश के साथ सभी तस्वीरें हटा दीं। इतना ही नहीं मंधाना ने पलाश की बहन और मशहूर गायिका पलक मुछाल को भी अनफॉलो कर दिया।



(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें