फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आयुष म्हात्रे की जगह किसे मिला मौका? चेन्नई सुपर किंग्स ने किया एलान; लाखों रुपये किए खर्च

Thu, 23 Apr 2026 04:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को साइन किया। बता दें कि, भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
आकाश मधवाल-रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष म्हात्रे के चोट के कारण आईपीएल 2026 के बचे हुए सत्र से बाहर होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुरुवार को उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया। भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान म्हात्रे ने सीएसके के लिए इस सत्र में शानदार शुरुआत की थी, उन्होंने छह मैच में दो अर्धशतक बनाए लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।
विज्ञापन


मधवाल 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़े हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस सत्र की शुरुआत में सीएसके के ट्रायल्स में शामिल हुए उत्तराखंड के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 17 आईपीएल मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी के नाम पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले ही सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन देकर पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें