फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: सूर्यवंशी के वैभवशाली प्रदर्शन में छिपी यशस्वी की चमक? अंबाती रायुडू ने दे डाली टीम छोड़ने की सलाह

Thu, 28 May 2026 06:05 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंबाती रायुडू ने कहा कि यशस्वी जायसवाल को वैभव सूर्यवंशी की छाया से बाहर निकलने के लिए राजस्थान रॉयल्स छोड़ देनी चाहिए। रायुडू के मुताबिक मुंबई इंडियंस जायसवाल के लिए बेहतर टीम साबित हो सकती है, जहां वह खुद मैच विनर की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यशस्वी जायसवाल को अब राजस्थान रॉयल्स छोड़कर किसी दूसरी टीम में जाना चाहिए, ताकि वह वैभव सूर्यवंशी की छाया से बाहर निकल सकें।
विज्ञापन

वैभव के तूफान के आगे धीमे पड़े यशस्वी
यशस्वी जायसवाल साल 2020 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक टीम के लिए 82 मैचों में 2592 रन बनाए हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जायसवाल ने 15 मैचों में 426 रन बनाए, लेकिन लगातार बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे।

वहीं, दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 680 रन बनाए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उनके पास है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में भी दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि सूर्यवंशी ने उसी संख्या की गेंदों पर 97 रन ठोक दिए।

'हर बार दब जाएंगे जायसवाल'
ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान अंबाती रायुडू ने कहा कि यशस्वी जायसवाल खुद एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन राजस्थान में उन्हें वह स्पेस नहीं मिल पा रहा है जिसकी उन्हें जरूरत है। रायुडू ने कहा, 'उन्हें टीम बदलनी चाहिए। वह हर बार वैभव सूर्यवंशी के साथ बल्लेबाजी करते हुए दब नहीं सकते। यशस्वी खुद एक स्टार खिलाड़ी हैं। अगर वह किसी दूसरी टीम में जाएंगे तो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी हमेशा सुर्खियों में रहेगा और उसके साथ ऐसा सीनियर बल्लेबाज होना चाहिए जो उससे प्रतिस्पर्धा महसूस न करे।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस हो सकती है नई टीम
जब रायुडू से पूछा गया कि जायसवाल के लिए कौन-सी टीम बेहतर हो सकती है, तो उन्होंने मुंबई इंडियंस का नाम लिया। रायुडू ने कहा, 'मुंबई इंडियंस, जायसवाल के लिए एक अच्छी टीम हो सकती है।' दरअसल, मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा अपने करियर के आखिरी दौर में हैं। ऐसे में भविष्य को देखते हुए टीम को एक आक्रामक भारतीय ओपनर की जरूरत पड़ सकती है और जायसवाल उस भूमिका में फिट बैठ सकते हैं। अगर यशस्वी जायसवाल आगामी सीजन से पहले ऑक्शन पूल में आते हैं, तो कई फ्रेंचाइजी उन पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें