फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: 4 साल के ‘छोटे वैभव’ ने गली क्रिकेट में मचाया धमाल, बड़े शॉट्स लगाकर नन्हे खिलाड़ी ने जीता दिल

Thu, 28 May 2026 05:32 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Vaibhav Sooryavanshi Style Batting:: महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब इंटरनेट पर एक 4 साल के ‘छोटे चैंपियन’ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तेजी से वायरल हो रहे क्लिप में एक छोटा सा बच्चा हाथ में बैट लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलता नजर आता है। 
विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi Viral Video - फोटो : X/@YasirHasan48798
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, जुनून है, एक ऐसा जुनून जो हर गली, हर मोहल्ले और हर उम्र में सांस लेता है। यहां बल्ला और गेंद सिर्फ सामान नहीं, बल्कि सपनों का जरिया होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इस जुनून को और भी खास बना दिया है। वीडियो में दिख रहे एक नन्हे खिलाड़ी की बल्लेबाजी देखकर लोग हैरान रह गए हैं। महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब इंटरनेट पर एक 4 साल के ‘छोटे चैंपियन’ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

विज्ञापन


क्या दिख रहा है वीडियो में?
तेजी से वायरल हो रहे इस क्लिप में एक छोटा सा बच्चा, जिसकी उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है, हाथ में बैट लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलता नजर आता है। यह कोई बड़ा मैदान नहीं, बल्कि घर के बाहर शाम के वक्त खेला जा रहा गली क्रिकेट है। करीब 46 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चा बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए शानदार शॉट्स लगाता दिख रहा है। उसकी टाइमिंग, बैटिंग स्टाइल और शॉट्स की सफाई देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई प्रोफेशनल खिलाड़ी खेल रहा हो।

12 गेंदों में दिखा कमाल
वीडियो में इस नन्हे खिलाड़ी ने कुल 12 गेंदों का सामना किया, जिनमें से ज्यादातर गेंदों पर उसने दमदार शॉट लगाए। कई बॉल्स सीधे बाउंड्री के पार जाती नजर आईं। खास बात यह रही कि पूरा परिवार इस पल का गवाह बना—मां पीछे खड़ी होकर बच्चे का हौसला बढ़ाती दिखीं, दादा गर्व से उसे खेलते देखते रहे, जबकि पिता खुद गेंदबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


वैभव की पारी के बाद बढ़ी चर्चा
दिलचस्प संयोग यह रहा कि जैसे ही वैभव सूर्यवंशी ने 27 मई को हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, उसी समय यह वीडियो भी वायरल होना शुरू हो गया। लोगों ने बच्चे के खेलने के अंदाज को देखकर उसे ‘नेक्स्ट वैभव’ कहना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो



लोगों के रिएक्शन भी खास
वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उसकी बैटिंग को शानदार बता रहा है तो कोई उसके शॉट्स की स्मूदनेस की तारीफ कर रहा है। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि यह बच्चा आगे चलकर बड़ा क्रिकेटर बन सकता है। इस छोटे से खिलाड़ी ने अपनी मासूमियत और टैलेंट से लोगों का दिल जीत लिया है, और अब हर कोई उसमें भारतीय क्रिकेट का उज्ज्वल भविष्य देख रहा है।

Apple Mystery: आखिर पानी में तैरता क्यों है सेब? जानिए इसके पीछे का साइंस
Facts: क्या लॉयर और एडवोकेट एक ही होते हैं? जानिए सच्चाई जो ज्यादातर लोग नहीं जानते
North Korea: नॉर्थ कोरिया से भागी लड़की ने किए खौफनाक खुलासे, सच्चाई सुन कांप उठेगी रूह
Viral: 78 साल बाद मिले भारत-पाकिस्तान बंटवारे में बिछड़े दोस्त, देखते ही लगा लिया गले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें