फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: सभी टीमें आज जारी करेंगी रिटेन-रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची, कौन रहेगा बरकरार और किसका छूटेगा साथ

Sat, 15 Nov 2025 09:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में होने की उम्मीद है। नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के सत्र के लिए सभी 10 टीमों ने कमर कस ली है और इससे पहले होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन या रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने ये सूची जारी करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर रखी है। आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में होने की उम्मीद है। नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 
विज्ञापन

टीमें कितने खिलाड़ियों को कर सकती हैं रिटेन?
पिछले साल हुए मेगा नीलामी के उलट फ्रेंचाइजी जितने चाहे खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज कर सकती हैं। टीमें अपनी इच्छानुसार अपनी टीम में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 120 करोड़ रुपये के पर्स की सीमा का ध्यान रखना होगा। प्रत्येक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों को ले सकती है, जिसमें अधिकतम आठ विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। 

क्या हैं आईपीएल के ट्रेड नियम
टीमें अन्य फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ियों ट्रेड भी कर सकती हैं। ऐसे मामलों में जहां अलग-अलग मूल्य के खिलाड़ियों ट्रेड किया जाता है, उस स्थिति में उच्च मूल्य वाले खिलाड़ी को लेने वाली फ्रेंचाइजी को शेष राशि का भुगतान करना होता है। खिलाड़ियों को कैश डील से भी ट्रेड किया जा सकता है जहां खिलाड़ी को एक्सचेंज फीस के भुगतान पर ट्रेड किया जा सकता है। 

कब तक खुला रहेगा ट्रेड विंडो
आईपीएल के नियमनुसार सीजन समाप्त होने के तुरंत बाद ट्रेड विंडो खुल जाता है और नीलामी के एक सप्ताह पहले तक टीमें ट्रेड कर सकती हैं। नीलामी के बाद ट्रेड विंडो आईपीएल सीजन शुरू होने के एक महीने पहले तक दोबारा खुली रहती है। हालांकि, मिनी नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों को टीमें ट्रेड नहीं कर सकती हैं। 

आईपीएल 2026 के लिए ये खिलाड़ी हो चुके हैं ट्रेड
  • मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जाएंट्स से दो करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। 
  • मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर शेरफाने रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है।

कॉनवे ने छोड़ा सीएसके का साथ
डेवोन कॉनवे और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की राहें जुदा हो चुकी हैं। सीएसके ने हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कॉनवे ने इसकी पुष्टि कर दी है। सीएसके ने कॉनवे को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन

ये खिलाड़ी हो सकते हैं ट्रेड
  • सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का लखनऊ सुपर जाएंट्स में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
  • सीएसके के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो सकते हैं।
  • सीएसके के सैम करेन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। 
  • राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का सीएसके में जाना तय माना जा रहा है।
  • मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें