फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई छह दिसंबर तक स्थगित; बायकुला में दो श्रमिकों की मौत

Sat, 15 Nov 2025 08:35 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई छह दिसंबर तक स्थगित कर दी। भिवंडी संयुक्त दीवानी न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) पीएम कोलसे इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता ने दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता राजेश कुंटे के वकील प्रभोद जयवंत ने एक आवेदन दायर किया, जिसमें नजमपुरा थाने के निरीक्षक अशोक सायकल से गवाह के रूप में पूछताछ करने का आग्रह किया गया। अदालत ने पहले ही नजमपुरा पुलिस को मामले की जांच करने और रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट अदालत में जमा कर दी थी और शिकायतकर्ता के वकील चाहते थे कि इस संबंध में अधिकारी से पूछताछ की जाए। मामले की अगली सुनवाई पहले 29 नवंबर को तय थी। हालांकि, राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने उनकी कानूनी टीम की अनुपलब्धता के कारण मामले को स्थगित करने का आवेदन दायर किया। इसके बाद अदालत ने सुनवाई छह दिसंबर तक स्थगित कर दी।

निर्माण स्थल पर मिट्टी गिरने से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल
मुंबई के बायकुला क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक निर्माण स्थल पर मिट्टी गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


घटना बायकुला (पश्चिम) की हंस रोड पर हबीब मैनशन में नींव डालने के काम के दौरान दोपहर 2.41 बजे हुई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित किया, जबकि तीन अन्य का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। मृतक मजदूरों की पहचान राहुल (30 वर्षीय) और राजू (28 वर्षीय) के रूप में हुई। घायलों में सज्जाद अली (25 वर्षीय), सोबत अली (28 वर्षीय) और लाल मोहम्मद (18 वर्षीय) शामिल हैं।

महागठबंधन के नेताओं में अहंकार, इसलिए हुआ सूपड़ा साफ- वारिस पठान
बिहार चुनाव के नतीजों पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, 'मैं बिहार की सीमांचल की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमें भारी संख्या में वोट दिया और हमने 5 सीटों पर जीत हासिल की...हमने महागठबंधन से भी कहा था था कि हमें साथ लें जिससे धर्मनिरपेक्ष वोट बंटे नहीं और हम मिलकर भाजपा को हराएं...महागठबंधन के नेताओं में घमंड है, जिसके कारण इनका सूपड़ा साफ हो गया।'

बिहार में वोट चोरी हुई- आदित्य ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बिहार में एनडीए की जीत पर कहा, 'मैं सबसे पहले चुनाव आयोग का अभिनंदन करना चाहूंगा कि उन्होंने भाजपा के लिए जो प्रयोग किया है, वह यशस्वी दिख रहा है... महिलाएं बहुत विचार करके मतदान करती हैं... महिलाएं कभी भी पैसों के लिए वोट नहीं देती हैं... ये लोग वोट चोरी को न्यायोचित ठहराने के लिए महिलाओं को आगे ला रहे हैं... वोट चोरी हुई है।'
 

पुणे जमीन घोटाला- आरोपी महिला को पुलिस ने भेजा नोटिस
पुणे पुलिस ने पुणे में हुए 300 करोड़ रुपये के विवादास्पद जमीन सौदे की आरोपी शीतल तेजवानी को इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा है। अब रद्द हो चुका यह सौदा मुंधवा इलाके में 40 एकड़ के सरकारी प्लॉट से जुड़ा है और इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़ी एक निजी कंपनी शामिल है। शीतल तेजवानी के पास कथित तौर पर उस ज़मीन की पावर ऑफ अटॉर्नी थी जिसे बाद में पार्थ पवार की कंपनी अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी को बेच दिया गया था।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस सौदे में नाम आने के बाद से वह फरार है, जिसकी अब जाँच चल रही है और उसे पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों में दिग्विजय पाटिल (अमाडिया एंटरप्राइजेज में सह-साझेदार), तेजवानी और उप-पंजीयक आर.बी. तारू शामिल हैं, जिन पर गबन और धोखाधड़ी के आरोप हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'तेजवानी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एक नोटिस मुंबई के नरीमन पॉइंट इलाके में उनके कार्यालय में और दूसरा पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में उनके आवास पर जारी किया गया है। उनसे उनके खिलाफ दर्ज मामले में अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है।'

पुणे हादसे पर सुप्रिया सुले ने जताया दुख
एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'कल जो दुर्घटना हुई उसे लेकर नेशनल हाईवे, पुणे महानगरपालिका, पुणे कमीशन और कलेक्टर से मेरी बात हुई। जहां दुर्घटना हुई है वहां एक साल पहले बहुत दुर्घटनाएं होती थी। वहां काफी बदलाव किए गए थे, पिछले छह महीने से वहां कोई दुर्घटना नहीं हुई थी। लेकिन कल जो दुर्घटना हुई इसकी पूरी जांच की जा रही है। दुर्घटना कैसे हुई, आग कैसे लगी, इसके संबंध में रिपोर्ट का हम इंतजार कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन

जलगांव- केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव
महाराष्ट्र के जलगांव में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, इस घटना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मामले में जिला कलेक्टर रोहन घुगे ने बताया कि, 'एक केमिकल कंपनी में आग लग गई। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है... हम सरकार और नगर निगम प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस इलाके में हर समय कम से कम दो दमकल गाड़ियां मौजूद रहें।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें