फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs CSK: आकाश सिंह का धमाका, तीन विकेट लेकर खास 'नोट सेलिब्रेशन' से लूटी महफिल; वायरल हुआ वीडियो

Fri, 15 May 2026 10:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आकाश सिंह ने सीएसके के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर तीन विकेट झटके और हर विकेट के बाद खास नोट सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम चेन्नई - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेले गए आईपीएल 2026 मुकाबले में तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आकाश सिंह ने अपने पुराने फ्रेंचाइजी सीएसके के खिलाफ तीन विकेट झटककर मैच का रुख बदल दिया।
विज्ञापन

लखनऊ बनाम चेन्नई - फोटो : IANS
'अक्की ऑन फायर' नोट सेलिब्रेशन बना चर्चा का विषय
हर विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने जेब से एक खास नोट निकालकर दर्शकों की ओर दिखाया। उस नोट पर लिखा था, 'अक्की पूरे जोश में हैं। आकाश जानते हैं कि टी20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं।' उनका यह यूनिक सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी इसे काफी पसंद किया।

ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : ANI
ऋतुराज गायकवाड़ को किया चलता
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शुरुआत में शानदार चौका लगाकर आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन आकाश सिंह ने अगली ही गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में गायकवाड़ मिड-ऑन पर कैच दे बैठे।

संजू सैमसन - फोटो : IPL
संजू सैमसन और उर्विल पटेल भी बने शिकार
पावरप्ले के आखिरी ओवर में आकाश सिंह ने संजू सैमसन का बड़ा विकेट हासिल किया। सैमसन गेंद को बाउंड्री पार नहीं पहुंचा सके और डीप में कैच आउट हो गए। इसके बाद युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल भी आकाश की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। इस विकेट के बाद भी आकाश ने अपना खास नोट सेलिब्रेशन दोहराया। आकाश सिंह ने अपने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनका इकोनॉमी रेट 6.50 रहा।
विज्ञापन

लखनऊ बनाम चेन्नई - फोटो : IANS
ब्रेविस और कार्तिक शर्मा ने संभाली पारी
शुरुआती झटकों के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा ने सीएसके की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 70 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। कार्तिक शर्मा ने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उनकी पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम की शानदार बल्लेबाजी और अंतिम ओवरों में तेज रनगति की बदौलत सीएसके ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 187 रन बनाए। अब मुकाबला पूरी तरह संतुलित नजर आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें