उथप्पा ने कहा- मुझे नहीं लगता कि जुनून कभी खत्म होता है। एमएस का खेल के लिए प्यार थोड़ा भी कम नहीं हुआ है। इसी वजह से वह खेल भी रहा है। इस उम्र में भी विकेट के पीछे वह सबसे चुस्त है। अगर आपके पास वैसा कौशल और जुनून है तो मुझे नहीं लगता कि किसी कारण से रूकने की जरूरत है। अगर सत्र के अंत में वह संन्यास लेते हैं तो भी मुझे हैरानी नहीं होगी। और अगर इसके बाद वह चार सत्र और खेलते हैं तो भी मैं हैरान नहीं होने वाला।
अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर उतरेंगे माही
धोनी ने कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आईपीएल नियम के अनुसार पांच साल या इससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है इसलिए सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि उनमें कुछ वर्ष और खेलने की क्षमता शेष है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कप्तान, पांच को मिलेंगे 18+ करोड़ रुपये