फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: घाट पर पूजा कर रही महिला के सामने अचानक प्रकट हो गए नाग देवता, आंटी ने गले लपेटा सांप और फिर...

Wed, 19 Mar 2025 06:55 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पूजा करते समय महिला के सामने अचानक एक सांप प्रकट हो जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं।
विज्ञापन
नाग का पूजा करती महिला - फोटो : Instagram/@log.kya.sochenge
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की साहसिक और अनोखी हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला नदी के किनारे बैठकर पूजा कर रही होती है। तभी वहां एक लंबा सांप आता है, जिसे देखकर कोई भी डर से भाग खड़ा होता, मगर इस महिला ने कुछ ऐसा किया कि अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो गए। उसने न सिर्फ सांप से डरने के बजाय उसे प्रणाम किया, बल्कि उसे अपने हाथों में उठाकर गले में लपेट लिया। यह नजारा देखकर लोग भौचक्के रह गए। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 


वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में महिला शांति से नदी किनारे बैठकर पूजा कर रही होती है। तभी अचानक एक बड़ा सांप उसकी ओर बढ़ता है। आमतौर पर लोग सांप को देखते ही चीख पड़ते हैं या भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस महिला का रवैया बिल्कुल अलग था। उसने पहले सांप को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, जैसे वह कोई पवित्र प्राणी हो। इसके बाद उसने बिना किसी हिचक के सांप को अपने हाथों में उठा लिया।

हैरानी की बात तो तब हुई, जब महिला ने सांप को अपने गले में लपेट लिया। सांप भी शांत रहा और उसने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुचाया। वीडियो में सांप उसके कंधे पर लिपटा हुआ दिखाई देता है, जबकि महिला मुस्कुराते नजर आती है। यह दृश्य इतना असामान्य और साहसिक था कि वहां मौजूद लोग और वीडियो देखने वाले दर्शक दांतों तले उंगली दबा लिए। कुछ लोगों ने इसे चमत्कार माना, तो कुछ ने महिला के साहस की तारीफ की।
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह महिला या तो बहुत बहादुर है या फिर सांपों को समझने की कोई खास शक्ति रखती है।" वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, "यह देखकर डर और हैरानी दोनों हो रही है।" कुछ लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़ा, क्योंकि भारत में सांप को भगवान शिव से जोड़कर पूजा जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @log.kya.sochenge नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 65 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 1.5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें