'धोनी अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताते और समर्थन करते हैं'
फ्लेमिंग ने कहा, 'अगर मैच संतुलित है, तो वह थोड़ा पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जबकि अन्य मौकों पर वह अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं और उनका समर्थन करते हैं। इसलिए वह टीम में संतुलन बना रहे हैं। मैंने पिछले साल कहा था कि धोनी हमारे लिए बहुत कीमती हैं। टीम को दिशा-निर्देश देने और विकेटकीपिंग के साथ-साथ उन्हें नौवें-10वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतारना उचित नहीं है।'
यह भी पढ़ें: RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले नीतीश बने प्लेयर ऑफ द मैच, बताया- कैसे लिखी जीत की स्क्रिप्ट
'राजस्तान की तुलना में चेन्नई के खिलाड़ी ढीले पड़े'
उन्होंने कहा, 'अगर आप खेल का विश्लेषण करें तो दिखेगा कि दो पावरप्ले में दो अलग-अलग तरह का गेम हुआ। गेंदबाजी में हमने पावरप्ले में 80 रन खर्च कर दिए और बल्लेबाजी में हम केवल 40 रन ही बना पाए। स्कोरबोर्ड पर यही सबसे बड़ा अंतर रहा और हम राजस्थान की तुलना में मैदान में भी ढीले थे। राजस्थान की टीम ने शानदार फील्डिंग की और बॉडी लैंग्वेश दिखाया। फिलहाल मैच से यही दो निष्कर्ष हैं।'
यह भी पढ़ें: S
hane Warne: वॉर्न की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, कमरे में मिली थी इस दवा की शीशी; छिपाने की रची गई थी साजिश
फ्लेमिंग ने नीतीश राणा की भी तारीफ की
फ्लेमिंग ने नीतीश राणा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'नीतीश ने अच्छा खेला। मुझे लगता है कि उन्होंने शुरुआत में उछाल और सीम का सामना किया और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसलिए उनका कैच छूटना नुकसानदायक साबित हुए और फिर हसरंगा ने ऋतुराज को बेहतरीन गेंदबाजी की। मैच के शायद ये तीन बेहतरीन पल रहे।'