फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली टी20 में 100 अर्धशतक पूरे करने वाले पहले भारतीय, इस मामले में वॉर्नर के बराबर पहुंचे

Sun, 13 Apr 2025 06:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

टी20 में सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में कुल 108 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट  ने अपना 100वां अर्धशतक जड़कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा। दमदार फॉर्म में चल रहे पूर्व कप्तान ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 में 100 अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। इस मामले में किंग कोहली ने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'टीम से बाहर करो', चेन्नई प्रबंधन पर फिर बरसे श्रीकांत; इस भारतीय गेंदबाज को ठहराया हार का जिम्मेदार    

कोहली ने की वॉर्नर की बराबरी
टी20 में सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में कुल 108 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट  ने अपना 100वां अर्धशतक जड़कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की बराबरी कर ली। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 36 वर्षीय बल्लेबाज ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सत्र में यह कोहली से बल्ले से आया तीसरा पचासा है। उन्होंने अबतक खेले छह मैचों में 248 रन बनाए।

टी20 में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज 50+ स्कोर 
डेविड वॉर्नर 108
विराट कोहली 100*
बाबर आजम 90
क्रिस गेल 88
जोस बटलर 86

आरसीबी ने राजस्थान को नौ विकेट से हराया
आरसीबी ने विराट कोहली और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरसीबी के लिए सॉल्ट ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए, जबकि कोहली 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। इनके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 300 टी20 मुकाबला खेलने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें