राजस्थान का यह आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर है, इसके बावजूद टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी। राजस्थान का इससे पहले सर्वोच्च स्कोर 2020 में पंजाब किंग्स के खिलाफ शारजाह में 226 रन था। उन्होंने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भरपूर प्रयास किया, लेकिन चुनौती इतनी बड़ी थी कि टीम इसमें सफल नहीं हुई। राजस्थान पर जीत के साथ ही गत उपविजेता टीम ने आईपीएल 2025 का विजयी आगाज किया है।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: हैदराबाद में जाते ही चमके ईशान, 45 गेंदों में जड़ा पहला IPL शतक; 200+ के स्ट्राइक रेट से मचाया गदर
राजस्थान की अच्छी नहीं रही शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 50 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। सिमरनजीत सिंह ने एक ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स को दो झटके दिए। राजस्थान की पारी का दूसरा ओवर डालने आए सिमरनजीत ने पहले यशस्वी जायसवाल को आउट किया और फिर कप्तान रियान पराग को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नीतीश राणा को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: सनराइजर्स ने बनाया आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च टोटल, पारी में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड बनाया
जुरेल ने बनाए सर्वाधिक रन
राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं, सैमसन ने 37 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों के सहारे 66 रन बनाए। हेत्मायर ने 23 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाए, जबकि शुभम 11 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से नीतीश राणा ने 11, कप्तान रियान पराग ने चार, यशस्वी जायसवाल ने 1 और जोफ्रा आर्चर ने नाबाद एक रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सिमरनजीत सिंह और हर्षल पटेल को दो-दो विकेट मिले, जबकि मोहम्मद शमी और एडम जैम्पा ने एक-एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ें: DC vs LSG Playing 11: नए कप्तानों की अगुआई में अभियान शुरू करेगी लखनऊ और दिल्ली, राहुल-पंत की होगी भिड़ंत
हेड और ईशान ने दिखाया दम
पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन अभिषेक के आउट होने के बाद हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। हेड के आउट होने के बाद लगा कि हैदराबाद की पारी धीमी पड़ जाएगी, लेकिन ईशान ने दमदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों पर शतक लगाकर अपनी क्षमता साबित की। ईशान का सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह डेब्यू मुकाबला था। ईशान 47 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद लौटे।
सनराइजर्स के लिए हेड ने 31 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन ने 14 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों पर 30 रन, अभिषेक ने 11 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 24 रन और अनिकेत वर्मा ने सात रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज तुषार देशपांडे रहे जिन्होंने तीन विकेट झटके। उनके अलावा महेश तीक्ष्णा ने दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।