फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs PBKS: अभिषेक के तूफान में उड़ा पंजाब, 40 गेंदों में ठोक दिया IPL का पहला शतक; गेल-हेड के क्लब में शामिल

Sat, 12 Apr 2025 10:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने महज 40 गेंदों में अपना पहला सैकड़ा पूरा किया। यह आईपीएल इतिहास का छठा सबसे तेज शतक है। 
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने महज 40 गेंदों में अपना पहला सैकड़ा पूरा किया। यह आईपीएल इतिहास का छठा सबसे तेज शतक है। इसी के साथ वह क्रिस गेल और ट्रेविस हेड के क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन

अभिषेक-हेड के बीच 171 रन की साझेदारी
24 वर्षीय बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में तूफानी प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने खराब फॉर्म से वापसी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। इस मैच में अभिषेक ने ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 171 रन की विशाल साझेदारी निभाई। अभिषेक और हेड के बीच हैदराबाद के लिए हुई आईपीएल इतिहास की दूसरी बड़ी साझेदारी है। उनसे पहले ये कारनामा जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर के बीच 185 रन की साझेदारी हुई थी। 

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

साझेदारी खिलाड़ी विपक्षी टीम वर्ष
185 रन जॉनी बेयरस्टो, डेविड वॉर्नर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  2019
171 रन अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड पंजाब किंग्स  2025
167 रन अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड लखनऊ सुपर जाएंट्स  2024
160 रन जॉनी बेयरस्टो, डेविड वॉर्नर पंजाब किंग्स 2020
विज्ञापन

सबसे तेज शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज
अभिषेक ने इस मैच में महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। अपनी पारी के दौरान 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 256.36 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। 
 
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
गेंदें खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
30 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुणे वॉरियर्स इंडिया  बेंगलुरु 2013
37 यूसुफ पठान राजस्थान रॉयल्स  मुंबई इंडियंस  ब्रेबोर्न, मुंबई 2010
38 डेविड मिलर किंग्स इलेवन पंजाब  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मोहाली 2013
39 ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 2024
39 प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स  चेन्नई सुपर किंग्स  मुल्लापुर 2025
40 अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद  पंजाब किंग्स  हैदराबाद 2025*
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें