फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Schedule 2025: आईपीएल के 18वें सत्र का कार्यक्रम जारी, कोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को पहला मुकाबला

Sun, 16 Feb 2025 05:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL 2025 Schedule Time Table : 22 मार्च को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले के बाद 23 मार्च यानी रविवार को डबर हेडर मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी, जबकि दूसरे मैच में मुंबई की टीम का सामना चेन्नई से होगा।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा। वहीं, फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा। 23 मार्च को आईपीएल का एल क्लासिको यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन

कुल 12 डबल हेडर्स खेले जाएंगे

22 मार्च को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले के बाद 23 मार्च यानी रविवार को डबर हेडर मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी, जबकि दूसरे मैच में मुंबई की टीम का सामना चेन्नई से होगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 

तीन टीमों के दो-दो होम ग्राउंड्स
आईपीएल की दस में से तीन टीमें दो-दो होम ग्राउंड्स पर मैच खेलेंगी। दिल्ली अपने घरेलू मैच विशाखापत्तनम और नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेंगे। राजस्थान अपने दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेंगे, जहां वह केकेआर और सीएसके की मेजबानी करेंगे। इसके अलावा शेष घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेंगे।  वहीं, पंजाब अपने चार घरेलू मैच चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेलेगा, जबकि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ, दिल्ली और मुंबई के खिलाफ तीन घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा।

हैदराबाद और कोलकाता में प्लेऑफ के मुकाबले
लीग चरण के खत्म होने के बाद, प्लेऑफ के मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे। हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन

कोलकाता ने जीता था आईपीएल 2024 का खिताब
आईपीएल का पिछला सीजन बेहद रोमांचक रहा था। तब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई के चेपक में खेले गए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता था। यह कोलकाता टीम का आईपीएल इतिहास में तीसरा खिताब रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें