राजस्थान की पारी
इससे पहले, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने इस मुकाबले में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। लॉकी फर्ग्यूसन ने दोनों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। बतौर कप्तान इस मुकाबले में खेलने उतरे सैमसन 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलकर आउट हुए जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी ने तीन चौकों और पांच छक्कों की सहायता से 67 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 10वां पचासा पूरा किया। यह उनका सबसे धीमा अर्धशतक भी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इससे पहले मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2024) के खिलाफ 31 गेंदों में पचासा जड़ा था। सैमसन-जायसवाल के अलावा रियान पराग ने 43*, नीतीश राणा ने 12, शिमरन हेटमायर ने 20 और ध्रुव जुरेल ने 13* रन बनाए। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन को एक-एक सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 में पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने जोफ्रा आर्चर