फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs KKR: 15 गेंदों के शेष रहते कोलकाता ने हासिल किया लक्ष्य, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव; मैच रिपोर्ट

Wed, 26 Mar 2025 11:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

कोलकाता ने इस जीत के सात अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है। उसके खाते में दो अंक और नेट रनरेट -0.308 का हो गया। वहीं, राजस्थान लगातार दो मैचों में शिकस्त के साथ निचले पायदान पर पहुंच गई। सनराइजर्स हैदराबाद दो अंक और 2.200 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन
कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। बुधवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs KKR: रियान पराग की मोहब्बत में सुरक्षा घेरा तोड़ पिच पर पहुंचा प्रशंसक, पैर छूकर लिया कप्तान से आशीर्वाद
 
Trending Videos

कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
छठे पायदान पर पहुंची केकेआर
कोलकाता ने इस जीत के सात अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है। उसके खाते में दो अंक और नेट रनरेट -0.308 का हो गया। वहीं, राजस्थान लगातार दो मैचों में शिकस्त के साथ निचले पायदान पर पहुंच गई। सनराइजर्स हैदराबाद दो अंक और 2.200 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर है।

आईपीएल 2025 की अंक तालिका का मौजूदा हाल
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद 1 1 0 2 2.200
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 2 2.137
पंजाब किंग्स 1 1 0 2 0.550
चेन्नई सुपर किंग्स 1 1 0 2 0.493
दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 2 0.371
कोलकाता नाइट राइडर्स 2 1 1 2 -0.308
लखनऊ सुपर जाएंट्स 1 0 1 0 -0.371
मुंबई इंडियंस 1 0 1 0 -0.493
गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 -0.550
राजस्थान रॉयल्स 2 0 2 0 -1.882

कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
केकेआर की पारी का शानदार आगाज
152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को मोईन अली और क्विंटन डिकॉक ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। अली को महीश तीक्षणा ने रनआउट किया। इसके बाद डिकॉक को कप्तान अजिंक्य रहाणे का साथ मिला। दोनों ने 24 गेंदों में 29 रन जोड़े। 

डिकॉक-रहाणे - फोटो : PTI
डिकॉक ने मचाया धमाल
रहाणे को वानिंदु हसरंगा ने 11वें ओवक की पहली गेंद पर तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अंगकृष रघुवंशी का साथ मिला। दोनों ने 83 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ टीम को जीत दिलाई। डिकॉक इस मुकाबले में 97 और रघुवंशी 22 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए हसरंगा के अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
अच्छी शुरुआत को बरकरार नहीं रख सके राजस्थान के बल्लेबाज
इस मैच में राजस्थान की शुरुआत शानदार हुई थी। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी हुई। वैभव अरोड़ा ने चौथे ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को बोल्ड किया। वह 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा रियान पराग और जायसवाल ने संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। कप्तान पराग 25 रन बना पाए। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नीतीश राणा ने आठ, वानिंदु हसरंगा ने चार, शुभम दुबे ने नौ, जोफ्रा आर्चर ने 16 रन बनाए। वहीं, महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे क्रमश: एक और दो रन बनाकर नाबाद रहे।  केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, स्पेंसर जॉनसन को आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर के रूप में एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: RR vs KKR: राजस्थान के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेल रहे सुनील नरेन? कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताई वजह, जानिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें