फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs KKR: रियान पराग को आउट करने के लिए ये क्या कर बैठे क्विंटन डिकॉक? कैच लेने से पहले फेंका हेलमेट; वीडियो

Thu, 27 Mar 2025 08:18 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर प्रशंसक दंग रह गए। दरअसल, केकेआर के लिए विकेटकीपिंग कर रहे डिकॉक ने राजस्थान के कार्यवाहक कप्तान रियान का कैच लेने से पहले अपना हेलमेट दूर फेंक दिया।
विज्ञापन
कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले में रियान पराग को शानदार कैच लपककर पवेलियन भेजा। इस दौरान उन्होंने अपना हेलमेट भी फेंक दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गत विजेता केकेआर ने राजस्थान को आठ विकेट से हराकर जीत का खाता खोला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs KKR: 15 गेंदों के शेष रहते कोलकाता ने हासिल किया लक्ष्य, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव; मैच रिपोर्ट    
 

कैच लेने से पहले डिकॉक ने फेंका हेलमेट
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर प्रशंसक दंग रह गए। दरअसल, केकेआर के लिए विकेटकीपिंग कर रहे डिकॉक ने राजस्थान के कार्यवाहक कप्तान रियान का कैच लेने से पहले अपना हेलमेट दूर फेंक दिया। यह घटना आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई जब वरुण चक्रवर्ती की ऑफ स्टंप के बाहर आती गेंद पर रियान ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए और गेंद बल्ले के निचले किनारे से लगकर हवा में काफी ऊपर चली गई। डिकॉक ने बिना मौका गंवाए अपना हेलमेट उतारा और दूर फेंका। इसके बाद उन्होंने कैच लपककर पराग को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

25 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए रियान
अपने होमग्राउंड पर आईपीएल के इस सत्र का दूसरा मुकाबला खेलने उतरे रियान ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन ताबड़तोड़ छक्के निकले। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। लगातार दूसरे मैच में मिली शिकस्त के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में निचले स्थान पर खिसक गई जबकि केकेआर छठे पायदान पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: RR vs KKR: रियान पराग की मोहब्बत में सुरक्षा घेरा तोड़ पिच पर पहुंचा प्रशंसक, पैर छूकर लिया कप्तान से आशीर्वाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें