फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मैदानकर्मियों के साथ सेल्फी लेने के बाद रियान पराग ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

Mon, 31 Mar 2025 06:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

मैच के समापन के बाद मैदानकर्मी रियान पराग के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान स्टार बल्लेबाज ने उनके साथ फोटो तो खिंचवाई लेकिन इस तरह व्यवहार किया जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
रियान पराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर आखिरकार आईपीएल 2025 में जीत का खाता खोल लिया। रविवार को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने 183 रन का लक्ष्य तैयार किया था। जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवरों में सिर्फ 176 रन ही बना सकी और लगातार दूसरा मैच हार गई। बतौर कप्तान यह रियान पराग की आईपीएल में पहली जीत थी। इस जीत का खुमार उनके सिर चढ़कर बोलता दिखा। 
विज्ञापन

रियान ने फेंका मैदानकर्मी का फोन
दरअसल, मैच के समापन के बाद मैदानकर्मी रियान पराग के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान स्टार बल्लेबाज ने उनके साथ फोटो तो खिंचवाई लेकिन इस तरह व्यवहार किया जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने मैदानकर्मियों के साथ फोटो तो खिंचवाई लेकिन उनका फोन फेंक दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने पूछा- इतना एटिट्यूड किस बात का भाई? वहीं, दूसरे यूजर ने कहा- धोनी को हराने के बाद पराग खुद को खुदा मान बैठे हैं।

विज्ञापन

रियान का मैच में प्रदर्शन रहा शानदार
रियान ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 28 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने शिवम दुबे का बेहतरीन कैच लपका, जो कि मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। वहीं, उन्होंने अच्छी कप्तानी भी की और सही फैसले लिए। पराग को संजू सैमसन की चोट की वजह से तीन मैचों के लिए कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था। शुरुआती दो मैचों में खराब कप्तानी के बाद चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अच्छी कप्तानी की। अब इन सब को फैंस सारा से जोड़कर पोस्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी क्यों कर रहे निचले क्रम में बल्लेबाजी? कोच फ्लेमिंग ने खोला राज; इसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें