सैमसन की अंगुली में है चोट
दरअसल, सैमसन फिलहाल अंगुली की सर्जरी से गुजरे हैं और उन्हें अब तक विकेटकीपिंग करने की मंजूरी नहीं मिली है। सैमसन को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अंगुली में चोट लगी थी और उनका अंगुली फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद उन्हें एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी थी। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी के लिए मंजूरी दे दी गई है, लेकिन समझा जाता है कि बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल और खेल विज्ञान टीम चाहती है कि विकेटकीपिंग शुरू करने से पहले वह अपनी अंगुली को कुछ और वक्त तक आराम दें।
Champions Trophy: विजेता भारतीय टीम पर पैसों की बारिश, BCCI ने 58 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की
राजस्थान फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि
राजस्थान रॉयल्स ने एक बयान में कहा, 'रियान पराग आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे। यह युवा ऑलराउंडर 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में टीम की कप्तानी करेगा। इसके बाद 26 मार्च को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और 30 मार्च को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ घरेलू मुकाबले में भी टीम का नेतृत्व करेगा।'
पराग को यशस्वी पर दी गई तरजीह
सैमसन रॉयल्स टीम का अहम हिस्सा हैं और जब तक उन्हें विकेटकीपिंग और फील्डिंग की अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक वह बल्ले से अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। पूरी तरह से फिट होने के बाद वह कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे। रॉयल्स प्रबंधन ने यह भी बताया कि असम के रियान को युवा यशस्वी जायसवाल पर तरजीह क्यों दी गई। यशस्वी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और टीम का नियमित हिस्सा भी हैं।
IPL 2025: 'पंत समेत कई बड़े क्रिकेटर धोनी को मानते हैं आदर्श', दिग्गज जहीर खान का खुलासा, कहा- माही का जलवा...
राजस्थान ने पराग को कमान सौंपने की वजह बताई
राजस्थान रॉयल्स द्वारा रियान को कप्तानी सौंपने का फैसला फ्रेंचाइजी के उनके नेतृत्व कौशल पर विश्वास को दर्शाता है। रॉयल्स प्रबंधन का मानना है कि रियान ने असम के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने कहा, 'वर्षों से रॉयल्स सेटअप का एक महत्वपूर्ण सदस्य होने के नाते, टीम की गतिशीलता के बारे में रियान पराग की समझ उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के लिए इस भूमिका में कदम रखने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित करती है।' इससे पहले पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार, दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ऋषभ पंत और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को नया कप्तान बनाया था।