फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहेगी आरसीबी', एडम गिलक्रिस्ट की भविष्यवाणी, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Sat, 22 Mar 2025 03:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

गिलक्रिस्ट ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर बोलते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, 'आरसीबी के अंतिम स्थान पर रहने की काफी संभावना है।'
विज्ञापन
गिलक्रिस्ट और वॉन - फोटो : Vaughan Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 18वें सत्र का आज से आगाज होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। तीन आईपीएल फाइनल खेलने के बावजूद आरसीबी ने कभी टूर्नामेंट नहीं जीता है और उसके फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि आगामी सीजन में टीम पहली बार खिताब जीतने में कामयाब हो। हालांकि, महान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व आईपीएल विजेता एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 में आखिरी स्थान पर रहेगी। गिलक्रिस्ट ने यह बयान मजाक में दिया और इसके पीछे की जो वजह बताई, उसे जानकर आप हंसने लगेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2025: तीन नए नियम, जिससे आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच होगा दोगुना, सात नए कप्तानों पर भी रहेंगी निगाहें

गिलक्रिस्ट ने आरसीबी और वॉन पर कसा तंज
गिलक्रिस्ट ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर बोलते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, 'आरसीबी के अंतिम स्थान पर रहने की काफी संभावना है क्योंकि मैं इसे इस तथ्य से जोड़ रहा हूं कि टीम में इंग्लैंड के काफी खिलाड़ी हैं। वहां बहुत सारे अंग्रेज होने के कारण टीम आखिरी स्थान पर रहेगी।' दरअसल, इंग्लैंड की टीम का पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 वनडे विश्व कप में तो टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई थी। ऐसे में गिलक्रिस्ट ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पर तंज कसने के लिए ऐसा बयान दिया। गिलक्रिस्ट वॉन के साथ क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट को होस्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Opening Ceremony: कब शुरू होगा उद्घाटन समारोह, कौन-कौन करेगा शिरकत? जानें कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी

आरसीबी के पास तीन इंग्लिश खिलाड़ी
गिलक्रिस्ट ने कहा, 'न तो मेरी विराट से और न ही उनके प्रशंसकों से कोई दुश्मनी है। मैं उनके फैंस से माफी मांगता हूं, लेकिन आपको अपने भर्ती एजेंटों से बात करनी होगी।' गिलक्रिस्ट आईपीएल फाइनल में आरसीबी को हराने वाले पहले कप्तान थे। उन्होंने आईपीएल 2009 में अपनी कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स को खिताब दिलाया था। आरसीबी ने आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में इंग्लिश खिलाड़ियों पर बड़ा पैसा लगाया। आरसीबी के पास तीन इंग्लिश स्टार हैं और सभी संभावित रूप से प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं। आरसीबी ने फिल सॉल्ट को भारी भरकम 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा। साथ ही फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी में लियाम लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये और जैकब बेथेल को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: 65 दिन...74 मैच, कोलकाता में आज शुरू होगा क्रिकेट का उत्सव, केकेआर-आरसीबी के बीच खेला जाएगा पहला मैच
विज्ञापन

वॉन ने दिल्ली को आखिरी स्थान पर रखा
इस बीच माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम आईपीएल 2025 में अंतिम स्थान पर आएगी। वॉन ने कहा कि दिल्ली की टीम में अच्छे भारतीय बल्लेबाजों की कमी है और इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उन्हें (डीसी) एक बहुत अच्छी टीम मिली है। मेरा मानना है कि आपको उन विकेटों पर खेलने के लिए उच्च श्रेणी के भारतीय बल्लेबाजों की आवश्यकता होती है। उनके पास केएल राहुल हैं बस। मुझे नहीं लगता कि उनके पास पर्याप्त स्तरीय भारतीय बल्लेबाज हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें