फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मां-बेटे की जुगलबंदी ने जीता करोड़ों लोगों का दिल, मन मोह लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Sat, 22 Mar 2025 01:16 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला सुरीली आवाज में गाना गा रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि महिला किचन में काम करते हुए यह गाना गा रही है।  
विज्ञापन
सुरीली आवाज में गाना गाती हुई महिला - फोटो : Instagram/@mom.sonduet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला किचन में खाना बनाते हुए इतने सुरीले अंदाज में गाना गा रही है कि इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई महिला के हुनर की तारीफ कर रहा है। बता दें कि यह महिला कोई प्रोफेशनल सिंगर नहीं है बल्कि पेशे से एक डॉक्टर है। इस वीडियो को उनके बेटे ने रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर शेयर किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 


वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किचन में काम कर रही होती है। तभी उनका बेटा वहां आता है और अपने फोन में 'गुरु' फिल्म का मशहूर गाना 'तेरे बिना' चलाने लगता है, और अपनी मां से इस गाना को साथ में गाने के लिए कहता है। बता दें कि यह गाना मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान का है। जैसे ही गाना शुरू होता है, मां उसी की धुन पर बोल से बोल मिलाकर गाना शुरू कर देती है। उनकी आवाज इतनी मधुर और प्यारी लगती है कि वीडियो देखने वाले यूजर्स दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। देखा जाए तो ए.आर. रहमान जैसे बड़े संगीतकार का गाना इतने सही तरीके से गाना आसान नहीं है, मगर इस महिला ने इसे बखूबी कर दिखाया।

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इन मां और बेटे का नाम अनु और अभिग्या है। इंस्टाग्राम पर इनका अकाउंट @mom.sonduet है, जहां इन दोनों लोगों का साथ में गाना गाने के कई शानदार वीडियो मौजूद हैं। इस अकाउंट पर मां-बेटे की जोड़ी अलग-अलग गानों को अपनी सुरीली आवाज में पेश करती है, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं।
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोग इस मां की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "यह मां तो कमाल की है, डॉक्टर भी और गायिका भी!' एक अन्य ने कहा, "किचन में ऐसा टैलेंट देखकर मजा आ गया।' एक और यूजर ने लिखा कि- 'घर में ऐसी हुनर वाला कोई रहे तो घर हमेशा गुलजार रहेगा'। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 14 लाख लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें