फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'पिच 157 से कहीं बेहतर थी...', RCB से मिली हार को नहीं पचा पा रहे पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग

Mon, 21 Apr 2025 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

पंजाब की टीम आरसीबी के खिलाफ 157 रन ही बना सकी। टीम के कोच रिकी पोंटिंग बल्लेबाजों के प्रदर्शन से नाखुश हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को विराट कोहली से सीख लेने को कहा है।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा और पोंटिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त दी। इस हार को पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग पचा नहीं पा रहे हैं। इस मुकाबले से ठीक पहले पंजाब ने बेंगलुरु को उनके घर में हराया था, लेकिन अपने घर में पंजाब को हरा का सामना करना पड़ा। हार से स्तब्ध पोंटिंग ने कहा कि पिच 157 के स्कोर से कहीं बेहतर थी और उनके बल्लेबाजों ने निराश किया।
विज्ञापन


पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन प्रभसिमरन सिंह ने बनाए। उन्होंने 33 रन बनाए, जबकि शशांक सिंह 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चलाय़ लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 73, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन का योगदान दिया जिससे आरसीबी ने सात गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

पोंटिंग ने मैच के बाद दिया बयान
पोटिंग ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि विकेट 157 रन से कहीं बेहतर थी। हमारे कई बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़े स्कोर नहीं बनाए और टी20 क्रिकेट में यही महत्वपूर्ण है। खासतौर पर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से और यही मैच में दोनों टीमों के बीच अंतर बना।' पोंटिंग ने अपनी टीम को कोहली से सीख लेने को कहा कि उन्होंने अच्छी शुरुआत का कैसे फायदा उठाया।

'विराट से सीखें पंजाब के खिलाड़ी'
उन्होंने कहा, 'विराट शुरू से आखिर तक टिके रहे। अपनी टीम को जीत दिलाई और हम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में सक्षम नहीं थे। मुझे लगता है कि पावरप्ले के अंत में हम एक विकेट पर 62 रन बना चुके थे जो कि खेल का लगभग वही स्कोर था जिसकी आप उम्मीद करते हैं।' पोंटिंग ने कहा, 'तो आपकी नजरें सीधे 180 रन से अधिक के स्कोर पर थी, यहां तक कि अगर आपका मध्य क्रम अच्छी बल्लेबाजी करता है, तो 200 तक भी पहुंच सकता है, लेकिन हमने फिर से ढेरों विकेट गंवाए जो कि टूर्नामेंट में पहली बार नहीं हुआ है।'
विज्ञापन

पोंटिंग ने सुयश-क्रुणाल की तारीफ की
पोंटिंग ने आरसीबी के स्पिनरों सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या की तारीफ की और यह भी महसूस किया कि भुवनेश्वर कुमार तथा जोश हेजलवुड ने 17 से 20 ओवर के बीच शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि उनके स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की और अंत में उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी असाधारण थी। भुवी और हेजलवुड ने अंत में जो चार ओवर फेंके, हमें लगा कि हम 180 के करीब पहुंच जाएंगे, लेकिन उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी बहुत अच्छी थी और हम 157 रन तक संघर्ष करते रहे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें