फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: सात महीने में रजत पाटीदार ने लिया श्रेयस से बदला, SMAT फाइनल में मिली थी मात; अब जीता आईपीएल खिताब

Wed, 04 Jun 2025 03:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर का पिछले साल दिसंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आमना-सामना हुआ था। इस दौरान श्रेयस मुंबई और रजत मध्य प्रदेश की अगुवाई कर रहे थे। खिताबी मैच में मुंबई ने एमपी की टीम को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर-रजत पाटीदार - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के साथ आईपीएल 2025 का समापन हो गया। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के 18वें सत्र का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ रजत पाटीदार का बदला भी पूरा हो गया। 
विज्ञापन

आरसीबी बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI
रजत और श्रेयस की पिछले साल हुई थी टक्कर
दरअसल, रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर का पिछले साल दिसंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आमना-सामना हुआ था। इस दौरान श्रेयस मुंबई और रजत मध्य प्रदेश की अगुवाई कर रहे थे। खिताबी मैच में मुंबई ने एमपी की टीम को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। 

श्रेयस-रजत - फोटो : PTI
मुंबई ने एमपी को हराया था
15 दिसंबर को खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर की अगुआई में मुंबई ने रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश को पांच विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुंबई को दूसरी बार यह खिताब जिताया था। इससे पहले टीम ने अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में 2022/23 में खिताब अपने नाम किया था। 

रजत पाटीदार-श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की 48 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए और मैच अपने नाम किया था। एमपी के लिए त्रिपुरेश सिंह ने दो विकेट लिए जबकि शिवम शुक्ला, वेंकटेश अय्यर और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - फोटो : PTI
आरसीबी ने जीता फाइनल
मंगलवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली की 43 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना पाई। इसी के साथ आरसीबी ने छह रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और अपना पहला खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें