फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सांड का आतंक, बुजुर्ग आदमी को सींग से उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला, रूह कंपा देगा वीडियो

Wed, 04 Jun 2025 03:44 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अक्सर देखा गया है कि ये सांड बिना किसी वजह के राह चलते लोगों पर टूट पड़ते हैं। कभी बाजार में खड़े किसी व्यक्ति पर हमला कर देते हैं तो कभी शादियों में घुसकर अफरा-तफरी मचा देते हैं।
विज्ञापन
सांड ने बुजुर्ग व्यक्ति पर किया हमला - फोटो : एक्स@Arhantt_pvt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांडों की गिनती वैसे तो पालतू जानवरों में होती है, लेकिन जब इनका मिजाज बिगड़ता है तो ये जंगली जानवरों से भी ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं। इनका हिंसक नेचर कब किस पर भारी पड़ जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। शहरों और कस्बों की सड़कों पर ये सांड खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जो आम लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं। अब हाल ही में, सांड का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सांड की चपेट में आ जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अक्सर देखा गया है कि ये सांड बिना किसी वजह के राह चलते लोगों पर टूट पड़ते हैं। कभी बाजार में खड़े किसी व्यक्ति पर हमला कर देते हैं तो कभी शादियों में घुसकर अफरा-तफरी मचा देते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है और यह तेजी से वायरल भी हो रहा है।

https://x.com/Arhantt_pvt/status/1929873508139467106

बुजुर्ग व्यक्ति पर सांड ने किया हमला
वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति लाल रंग की स्कूटी के पास खड़ा होता है। तभी वहां एक सांड आता है और अचानक बेकाबू होकर उस पर हमला बोल देता है। वह बुजुर्ग को अपने सींगों से उठाकर सड़क पर घसीटता है और लगातार उसे घायल करता रहता है। जैसे उसके साथ कोई पुराना हिसाब चुकता कर रहा हो। सांड का गुस्सा इतना खतरनाक होता है कि वह उस व्यक्ति के ऊपर चढ़कर कई बार उछलता है। जैसे वो किसी पहलवानी मुकाबले में हो। सांड की हिंसक हरकतें थमने का नाम नहीं लेती हैं। इसी दौरान वहां कुछ महिलाएं और कुत्ते आते हैं, लेकिन सांड उनके पीछे भी भागता है। कुछ ही देर में कुछ स्थानीय लोग डंडे लेकर दौड़ते हैं और सांड को भगाकर घायल व्यक्ति को बचाते हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
बुजुर्ग शख्स गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा दिखता है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 97 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “भारत में आवारा सांड अब खतरा बनते जा रहे हैं।” दूसरे ने कमेंट किया, “शायद लाल रंग देखकर सांड और भड़क गया।” वहीं एक और व्यक्ति ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा, “खुलेआम घूम रहे इन सांडों को काबू करने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें