इसके बाद रजत पाटीदार 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट ने लिविंगस्टोन के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। विराट 35 गेंद पर तीन चौके की मदद से 43 रन बनाकर अजमतुल्लाह का शिकार बने। जितेश शर्मा ने आतिशी पारी खेली, लेकिन बड़े शॉट के चक्कर में वह विजयकुमार की गेंद पर बोल्ड हुए। जितेश ने 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने तीन विकेट झटकाए। उन्होंने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड (17 रन), चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (4 रन) और भुवनेश्वर कुमार (1 रन) के विकेट लिए। पंजाब की ओर से अर्शदीप और जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अजमतुल्ला ओमरजई, विजयकुमार विषाक और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने पक्का किया ऑरेंज कैप, हेजलवुड के पास पर्पल कैप हासिल करने का मौका