फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RCB: फाइनल में पहुंची आरसीबी तो गदगद हुए प्रशंसक, सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़; देखिए

Thu, 29 May 2025 10:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पंजाब की टीम को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी की टीम अब अपना पहला खिताब जीतने से एक कदम दूर है।
विज्ञापन
आरसीबी ने पंजाब को हराया - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी आईपीएल इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम ने 2009, 2011 और 2016 में खिताबी मैच खेला था। हालांकि, अब तक ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। गुरुवार को पंजाब पर जीत के साथ आरसीबी ने प्रशंसकों को एक बार फिर मुस्कुराने का मौका दिया है। 
विज्ञापन

पंजाब पर भारी पड़े आरसीबी के गेंदबाज
मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पंजाब की टीम को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी की टीम अब अपना पहला खिताब जीतने से एक कदम दूर है। पंजाब की टीम के पास हार के बावजूद खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए एक मौका है। ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण पंजाब को एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। पंजाब का सामना क्वालिफायर-2 में रविवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। अगर पंजाब वो मुकाबला जीतने में सफल रही तो फाइनल में पहुंच जाएगी जहां उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद में आरसीबी से होगा। 

नौ साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी
आरसीबी ने इसके साथ ही आईपीएल के फाइनल में पहुंचने का अपना नौ साल का सूखा समाप्त कर दिया है। आरसीबी आखिरी बार 2016 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी और तब से वह खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए संघर्ष कर रही थी। पिछले सीजन आरसीबी का सफर एलिमिनेटर में ही समाप्त हो गया था, लेकिन इस बार टीम के पास खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। 

आरसीबी की जीत से फैंस हुए खुश
आरसीबी की शानदार जीत ने प्रशंसकों को मुस्कुराने का एक और मौका दिया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइये उन पर एक नजर डालते हैं...

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें