फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs MI: पंजाब बनाम मुंबई मैच में बारिश बनी बाधा, फैंस ने पूछा BCCI से सवाल- अहमदाबाद आने का क्या फायदा?

Sun, 01 Jun 2025 09:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पंजाब और मुंबई के बीच खेला जाने वाला क्वालिफायर-2 बारिश के कारण अब तक नहीं शुरू हो सका है। बारिश की आंख-मिचौली जारी है। यही वजह है कि प्रशंसकों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन
बारिश शुरू होने के कारण देरी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे मुकाबले पर बारिश का साया छा गया है। अहमदाबाद में बारिश के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो सका है। मैच में हालांकि, टॉस हो गया है और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पंजाब की टीम फील्डिंग के लिए उतर भी गई थी, लेकिन जैसे ही मैच शुरू होने का समय आया, वैसे ही बारिश शुरू हो गई जिससे मुकाबले में देरी होने लगी।
विज्ञापन

बारिश बनी बाधा तो फैंस ने बीसीसीआई से पूछा सवाल
पंजाब और मुंबई के बीच खेला जाने वाला क्वालिफायर-2 बारिश के कारण अब तक नहीं शुरू हो सका है। बारिश की आंख-मिचौली जारी है। यही वजह है कि प्रशंसकों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आड़े हाथ लिया है। दरअसल, यह मैच पहले कोलकाता के ईडेन गार्डंस में होना था लेकिन बीसीसीआई ने इसे अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया। हालांकि, अब बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका है।

मुंबई को होगा नुकसान
मुंबई और पंजाब के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं हो पाता है तो पंजाब की टीम ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी और मुंबई का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में मुंबई के लिए यह बड़ा झटका होगा, जबकि तीन जून को इसी मैदान पर होने वाले खिताबी मुकाबले में पंजाब और आरसीबी की भिड़ंत होगी। हालांकि, मुंबई के प्रशंसक यही चाहेंगे कि मैच पूरा हो। प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बारिश की संभावना को देखते हुए फाइनल सहित प्लेऑफ मुकाबले के लिए गेम टाइम में एक घंटे का समय बढ़ाया था। 

ये भी पढ़ें: PBKS vs MI Live Score: फाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी जोर लगाने उतरेगी मुंबई-पंजाब, चहल की वापसी पर नजरें
विज्ञापन

क्वालिफायर-2 मुकाबले के लिए पंजाब और मुंबई की प्लेइंग-11:

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ली। 
इम्पैक्ट सबः अश्विनी कुमार, कृष्णन श्रीजिथ, राघु शर्मा, रॉबिन मिंज, बेवॉन जैकॉब।

पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 
इम्पैक्ट सबः प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जैवियर बार्टले, हरप्रीत बरार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें