फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs LSG: ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती पंजाब, दूसरे स्थान पर पहुंची किंग्स; आयुष बडोनी की मेहनत पर फिरा पानी

Sun, 04 May 2025 11:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की 91 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 45 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 199 रन ही बना सकी और 37 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्शदीप सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को 37 रन से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। रविवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल के 54वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की 91 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 45 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए। यह उनका आईपीएल में चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, धर्मशाला में टीम ने 2011 के बाद पहली बार 200 का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ दो विकेट खोकर 232 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 199 रन ही बना सकी। उनके लिए आयुष बडोनी ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब के लिए अर्शदीप ने तीन और उमरजई ने दो विकेट झटके। इसके अलावा मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर पहुंची पंजाब
11 में से सात मुकाबले जीत चुकी पंजाब अंक तालिका में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट +0.376 हो गया है। वहीं, लखनऊ सत्र की छठी हार के साथ सातवें पायदान पर है। उनके खाते में 10 अंक हैं और नेट रन रेट -0.469 हो गया। शीर्ष पर 16 अंकों के साथ आरसीबी है जबकि मुंबई और गुजरात 14-14 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है।

लखनऊ की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत खराब हुई थी। टीम ने 58 के स्कोर चार विकेट गंवा दिए थे। एडेन मार्करम (13), मिचेल मार्श (0), निकोलस पूरन (6) और ऋषभ पंत (18) प्रभावित नहीं कर सके। ऐसे में मोर्चा आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान समद 24 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, आयुष बडोनी 74 रनों की दमदार पारी खेलने में कामयाब हुए। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आवेश खान और प्रिंस यादव क्रमश: 19 और एक रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

पंजाब की पारी
प्रभसिमरन सिंह की 48 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 237 रन का लक्ष्य रखा था। इस मैच में पंजाब की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। आकाश सिंह ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया था। वह सिर्फ एक रन बना सके थे। इसके बाद मोर्चा प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लिस को आकाश सिंह ने ही पवेलियन की राह दिखाई। वह एक चौके और चार छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।

50 पर दो विकेट खो चुकी पंजाब को श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने संभाला। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। दिग्वेश राठी ने कप्तान अय्यर को मयंक यादव के हाथों कैच आउट कराया। वह 25 गेंदों में 45 रन बनाकर लौटे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह नौ रन से अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। लखनऊ के खिलाफ उनके बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले। पंजाब के लिए नेहल वढेरा ने 16 रन बनाए जबकि शशांक और स्टोइनिस क्रमश: 33 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिए जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें