फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: पांड्या बंधुओं के नाम आईपीएल की नौ ट्रॉफी, तीन बार एक ही विजेता टीम का हिस्सा रहे क्रुणाल-हार्दिक

Wed, 04 Jun 2025 03:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईपीएल में पांड्या ब्रदर्स का दबदबा रहा है। क्रुणाल के भाई हार्दिक पांड्या भी कई बार आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हार्दिक ने अपनी कप्तानी में 2022 में गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाया था। हार्दिक और क्रुणाल ने मिलकर नौ बार ट्रॉफी उठाई है।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आखिरकार आईपीएल की ट्रॉफी का सूखा खत्म किया और पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट का विजेता बनी। आरसीबी को विजेता बनाने में टीम के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंजर क्रुणाल पांड्या का भी योगदान रहा। क्रुणाल ने चार ओवर के अपने स्पैल में 17 रन देकर दो विकेट लिए। क्रुणाल की किफायती गेंदबाजी की मदद से ही आरसीबी की टीम पंजाब के खिलाफ लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही। 
विज्ञापन

आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। इसके साथ बी आरसीबी का 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी आईपीएल चैंपियन बन गए हैं।

क्रुणाल का आईपीएल करियर
क्रुणाल पांड्या ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया और अगले ही साल 2017 में वह विजेता टीम का हिस्सा बने। क्रुणाल लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले, लेकिन बाद में उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में आरसीबी ने क्रुणाल पांड्या को 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा और अपनी टीम में शामिल किया। क्रुणाल अब तक आईपीएल में 142 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 1756 रन बनाने के अलावा 93 विकेट चटकाए हैं। 

ये भी पढ़ें: RCB Victory Parade 2025 Live: अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंची आरसीबी टीम, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने किया स्वागत

आरसीबी में निभाई ऑलराउंडर की भूमिका
क्रुणाल ने आरसीबी में इस सीजन ऑलराउंडर की भूमिका बखूबी निभाई। उन्होंने फाइनल में प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस जैसे दो महत्वपूर्ण विकेट लिए और मैच का रुख आरसीबी की ओर मोड़ा। क्रुणाल ने फाइनल में 12 डॉट गेंदें फेंकी जिस कारण अंत में पंजाब पर दबाव बना और वह लक्ष्य हासिल करने से चूक गई। इस सीजन उनके प्रदर्शन की बात करें तो क्रुणाल ने 15 मैचों में 17 विकेट लिए और 109 रन बनाए। 
विज्ञापन

आईपीएल में पांड्या ब्रदर्स का दबदबा
आईपीएल में पांड्या ब्रदर्स का दबदबा रहा है। क्रुणाल के भाई हार्दिक पांड्या भी कई बार आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हार्दिक ने अपनी कप्तानी में 2022 में गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाया था। हार्दिक और क्रुणाल ने मिलकर नौ बार ट्रॉफी उठाई है। यानी पांड्या बंधुओं के नाम आईपीएल की नौ ट्रॉफी है। हार्दिक ने पांच बार 2015, 2017, 2019, 2020, 2022 में आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है, जबकि क्रुणाल 2017, 2019, 2020, 2025 में आईपीएल के चैंपियन रहे हैं। 

क्रुणाल ने मैच के बाद इस बात का जिक्र भी किया था। क्रुणाल ने बताया कि हार्दिक से उन्होंने इस बारे में बात की है। क्रुणाल ने कहा, जब मैं आरसीबी में आया तो मैंने कहा था कि मुझे ट्रॉफी जीतना पसंद है। साढ़े तीन महीने के बाद मुझे इस बात की खुशी है कि जो मैंने पहले दिन कहा वो पूरा हो गया है। मुझे काफी अच्छा लग रहा है, 10 साल में चार ट्रॉफी जीतना। मैंने हार्दिक से भी फोन पर कहा कि पांड्या ब्रदर्स के घर पर पिछले 10 वर्षों में नौ आईपीएल ट्रॉफी हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें