फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सत्र का जलवा, पहले तीन मैचों में 'व्यूअरशिप' का नया रिकॉर्ड, इतने फीसद बढ़े आंकड़े

Sat, 29 Mar 2025 10:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों का ही देखे जाने का समय 2186 करोड़ मिनट रहा। 22 मार्च यानी शनिवार को टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी, वहीं रविवार को सत्र का पहला डबल हेडर खेला गया था। आंकड़े इन्हीं तीन मैचों के हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 के सभी कप्तान - फोटो : BCCI Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 18वें सत्र के पहले सप्ताहांत पर हुए मैचों को जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोटर्स नेटवर्क पर 4956 करोड़ मिनट का 'वॉचटाइम' मिला है जो अब तक का रिकॉर्ड है। जियो हॉटस्टार पर पहले तीन मैचों की ‘व्यूअरशिप’ पिछले सत्र की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा थी, जबकि इसे कुल 137 करोड़ लोगों ने देखा। आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों का ही देखे जाने का समय 2186 करोड़ मिनट रहा।
विज्ञापन


वहीं, प्रसारकों (स्टार स्पोर्ट्स) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीएआरसी आंकड़ों के मुताबिक पहले सप्ताहांत में मैचों को 25.3 करोड़ दर्शक मिले और देखे जाने का समय 2770 करोड़ मिनट रहा जो पिछले साल से 22 प्रतिशत ज्यादा है। 22 मार्च यानी शनिवार को टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी, वहीं रविवार को सत्र का पहला डबल हेडर खेला गया था। आंकड़े इन्हीं तीन मैचों के हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: धोनी ने तोड़ा 'मिस्टर आईपीएल' रैना का बड़ा रिकॉर्ड; जडेजा ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
विज्ञापन

दिशा पाटनी - फोटो : जियो हॉटस्टार/ स्टार स्पोर्ट्स (SCREENGRAB)
इन टीमों के बीच खेले गए थे पहले तीन मैच
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्म भी किया था। इनमें श्रेया घोषाल, दिशा पाटनी और करण औजला भी शामिल हैं। इसके अलावा शाहरुख खान ने विराट कोहली और रिंकू सिंह के साथ डांस भी किया था। ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से शिकस्त दी थी।

वहीं, रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया था। इस मैच में सनराइजर्स ने आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। वहीं, उसी दिन डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से शिकस्त दी थी। सीएसके और एमआई के बीच मैच को एल क्लासिको भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- CSK vs RCB: आरसीबी ने चेपॉक पर 17 साल का तिलिस्म तोड़ा, 6155 दिन बाद घर में सीएसके को हराया; गेंदबाज चमके
विज्ञापन

आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
शुक्रवार को आरसीबी ने सीएसके को हराया
कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपॉक पर हराया। आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। आरसीबी की 2008 में आईपीएल के पहले सत्र के बाद चेपॉक पर चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें