फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: हार्दिक पांड्या ने दोहराई वही गलती, जिसकी वजह से पहले मैच में हुए थे बैन, BCCI ने इस बार दी यह सजा

Sun, 30 Mar 2025 12:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक का यह इस सीजन का पहला मैच ही था और उसी में उन पर जुर्माना लगा।

विज्ञापन


Joby Mathew: कौन हैं 48 साल के जोबी मैथ्यू, जिनका PM मोदी की 'मन की बात' में हुआ जिक्र? LA पैरालंपिक्स पर नजर

पिछले सत्र में हार्दिक ने की थी गलती
हार्दिक को पिछले सत्र में टीम के आखिरी मैच के दौरान धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित किया गया था। इस वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाए थे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई को उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बीसीसीआई ने अब निलंबन के नियम को हटा दिया है और सिर्फ जुर्माने से काम चलाया जाएगा। इस सत्र की शुरुआत से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कप्तानों के साथ मीटिंग की थी और प्रतिबंध के नियम को हटाने का फैसला लिया था। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि धीमी ओवर गति के लिए कप्तानों को डिमेरिट अंक दिए जाएंगे और जुर्माना लगाया जाएगा। प्रतिबंध केवल गंभीर मामलों में ही लगाया जाएगा।

IPL 2025 Points Table: क्या हार्दिक पलटेंगे मुंबई की किस्मत? नौवें स्थान पर लुढ़की टीम, गुजरात तीसरे नंबर पर

कप्तानों को मिलेंगे डिमेरिट अंक
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान को डिमेरिट अंकों के साथ दंडित किया जाएगा, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेवल 1 के अपराध पर डिमेरिट अंकों के साथ 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस काटी जाएगी, जिसकी गणना अगले तीन वर्षों के लिए की जाएगी। लेवल 2 का अपराध अगर वास्तव में गंभीर माना जाता है तो चार डिमेरिट अंक दिए जाएंगे। इसमें आगे कहा गया है कि, प्रत्येक 4 डिमेरिट पॉइंट के लिए मैच रेफरी 100 प्रतिशत जुर्माना या अतिरिक्त डिमेरिट अंक के रूप में जुर्माना लगा सकता है। इन डिमेरिट पॉइंट के कारण भविष्य में मैच पर प्रतिबंध लग सकता है। लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच पर प्रतिबंध (तुरंत) नहीं लगाया जाएगा। 

GT vs MI: पहले गाली-गलौज...फिर गले मिले, गुजरात-मुंबई के बीच मुकाबले में बवाल, आमने-सामने आए हार्दिक-साई किशोर
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
गुजरात टाइटंस के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। गुजरात ने साई सुदर्शन के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स को 36 रन से हराकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की दो मैच में यह दूसरी हार है। टाइटंस ने सुदर्शन की 41 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों से 63 रन की पारी और कप्तान शुभमन गिल (38) के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 78 और जोस बटलर (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी से आठ विकेट पर 196 रन बनाए। शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अलावा गुजरात के अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा और सिर्फ शेरफेन रदरफोर्ड (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। इसके बाद गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा (18 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (34 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सूर्यकुमार यादव (48) और तिलक वर्मा (39) के बीच तीसरे विकेट की 62 रन की साझेदारी नहीं टिक सकी। इसके अलावा मुंबई का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें